हाल ही में मशहूर अभिनेत्री और प्रोड्यूसर कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का नया शिकार बन गई। मुंबई में ऑनलाइन ठगी ने उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड का अनऑथराइज्ड एक्सेस हासिल कर लिया और कुछ ही मिनटों में उनके खाते से 2.43 लाख रुपये उड़ा ले गया। यह घटना अंधेरी इलाके में हुई, जिसके बाद कीर्ति ने तुरंत हरकत में आते ही पुलिस से संपर्क किया। ऐसे में साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच किसी सेलिब्रिटी के साथ हुई इस तरह की ठगी ने एक बार फिर डिजिटल सेफ्टी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानते हैं, पूरा मामला...

थिएटर में फिल्म देखने के दौरान हुई घटना

वर्सोवा में रहने वाली कीर्ति कुल्हारी जब अंधेरी वेस्ट स्थित एक थिएटर में थीं, तब उन्हें अपने क्रेडिट कार्ड से अचानक एक बड़ा लेनदेन होने का मैसेज मिला। उनके मोबाइल पर 'एरोमेक्सिको एयरलाइंस' के जरिए 2,525 अमेरिकी डॉलर के भुगतान का अलर्ट आया, जिससे वे सतर्क हो गईं।

गलत ट्रांजैक्शन देखते ही कीर्ति ने बिना देरी किए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। बैंक अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि उनके कार्ड से एक के बाद एक चार लेनदेन किए जा चुके हैं, जिसके बाद तुरंत कार्ड को ब्लॉक किया गया।

मालवेयर या स्पाइवेयर से फोन हैक होने की

कीर्ति कुल्हारी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में यह साफ किया है कि उन्होंने अपना पासवर्ड या कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की थी। पुलिस को अंदेशा है कि अभिनेत्री का फोन या क्रेडिट कार्ड किसी मालवेयर या स्पाइवेयर के जरिए हैक किया गया था।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है

अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब साइबर सेल बैंक के डिजिटल फुटप्रिंट्स और रेफरेंस नंबरों की मदद से ठगों का पता लगाने में जुटी है।

बतौर प्रोड्यूसर पहली फीचर फिल्म की शूटिंग की पूरी

बता दें कि कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि जिंदगी ने उन्हें सिखाया है कि "हर चीज का एक सही समय होता है।

कीर्ति कुल्हारी के साथ हुई यह घटना साबित करती है कि साइबर ठग अब बेहद आधुनिक तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। बिना ओटीपी या पासवर्ड शेयर किए भी हैकिंग के जरिए पैसे साफ किए जा रहे हैं। ऐसे में बैंक अलर्ट्स पर तुरंत ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- 'इतनी गंदी बातें...' Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे पर भड़के विकास गुप्ता, शिवांगी जोशी पर कमेंट करना पड़ा भारी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram