एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना मां बन चुकी हैं। मां बनने के बाद उन्‍हाेंने अपना एक्‍सपीर‍ियंस खुलकर शेयर क‍िया है। बेटे वेद को जन्म देने के बाद उन्होंने बताया कि मां बनना उनके लिए बहुत ही खूबसूरत एहसास है, लेकिन इस सफर में कई तरह के इमोशंस और शारीरिक तकलीफों से भी गुजरना पड़ता है।

करिश्मा ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर भी बात की और बताया कि इसके बारे में पहले से पता होने और खुद को इसके लिए तैयार करने के बावजूद वह इससे बच नहीं पाईं। उन्होंने यह भी कहा कि नई मांओं को खुद को हर बात के लिए दोषी नहीं मानना चाहिए और अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। यह सारी बातें उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू के दौरान कही। आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं-

image credit- instagram

मां बनने के बाद बदल गई करिश्मा तन्‍ना की जिंदगी

करिश्मा तन्ना ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया तो उनके लिए वह पल बहुत ही खूबसूरत था। मां बनने के साथ उन्हें एक नई जिम्मेदारी म‍िल गई थी। बच्चे के साथ एक ऐसा इमोशनल कनेक्शन बना, जिसे शब्दों में बताना आसान नहीं है। हालांक‍ि, उनके ल‍िए मदरहुड आसान नहीं है, लेकिन यह बहुत खूबसूरत भी है। करिश्मा ने कहा क‍ि जब मैंने बच्‍चे को जन्‍म द‍िया, तब जाकर उन्‍हें मह‍िलाओं की असली ताकत का अंदाजा लगा।

डिलीवरी को बताया महिलाओं की असली ताकत

करिश्मा ने इस दौरान मां बनने के एक्‍सपीर‍ियंस और डिलीवरी के दर्द को महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत बताया है। उनका कहना है कि बच्चे को जन्म देते समय महिलाओं को जिस हिम्मत की जरूरत पड़ती है, वह क‍िसी के पास हो ही नहीं सकती ह‍ै। अगर कोई औरत इस पूरे दौर से हंसते-खेलते निकल सकती है, तो समझो उसके पास किसी सुपरहीरो जैसी ताकत है।

पोस्टपार्टम डिप्रेशन का श‍िकार हुईं कर‍िश्‍मा

करिश्मा ने बताया कि उन्हें पहले से पता था कि डिलीवरी के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन हो सकता है। इसके लिए उन्होंने खुद को दिमागी तौर पर तैयार भी कर रखा था। उन्हें लगता था कि वह काफी स्ट्रॉन्ग हैं और इस सिचुएशन को आराम से संभाल लेंगी, लेक‍िन जब वह समय वाकई आया, तब वह खुद को बचा नहीं पाईं। करिश्मा ने कहा कि उस समय छोटी-छोटी बातों पर भी रोना आ जाता था। यानी आप चाहे खुद को कितना भी मजबूत समझ लें या पहले से तैयारी कर लें, फिर भी डिलीवरी के बाद इस मुश्किल फेज से गुजरना ही पड़ता है।

image credit- instagram

न्‍यू मॉम्‍स के लिए करिश्मा ने कही ये बात

करिश्मा ने न्यू मॉम्स के लि‍ए कहा क‍ि उन्‍हें अपने साथ ज्‍यादा जबरदस्ती या सख्ती नहीं करनी चाह‍िए। मां बनने के बाद हर छोटी-बड़ी बात के लिए खुद को दोषी मानना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी मां अपने बच्चे के लिए जो भी कर रही है, उसे लेकर उसे गिल्ट महसूस करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

टांके और हार्मोनल चेंजेस के बीच सब संभालना आसान नहीं

करिश्मा ने मां बनने के बाद बॉडी और इमोशंस में आने वाले बदलावों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद टांकों के दर्द के साथ रोज के काम करना और बच्चे की देखभाल करना बहुत ही ज्‍यादा मुश्‍क‍िल होता है। इसके साथ ही, शरीर में हार्मोनल चेंजेस भी तेजी से होते हैं। इन सब चीजों के बीच खुद को मेंटली और फिजिकली संभालना बहुत चैलेंजिंग होता है।

29 जुलाई को मां बनी थीं करिश्मा

आपको बता दें क‍ि करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने 29 जुलाई को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने वेद तन्ना बंगेरा रखा है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram