70 के दशक में भारतीय सिनेमा पर राज करने वाली मुमताज, उस दौर में केवल अपनी अदाकारी की वजह से नहीं बल्कि अपने अफेयर्स के चलते भी बहुत लोकप्रिय थीं। मुमताज इतनी ज्यादा खूबसूरत थीं कि जिस एक्टस के साथ वो काम कर लेती थीं, उसके साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी हो जाती थी और फिर उनका नाम भी उस एक्टर के साथ जोड़ा जाने लग जाता था।
मुमताज का नाम सबसे ज्यादा राकेश खन्ना और जितेंद्र के साथ जोड़ा गया था। एक मीडिया इंटरव्यू में मुमताज ने इस बात का खुलासा भी किया था। खासतौर पर जब मुमताज से जितेंद्र के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "बहुत मुश्किल था जितेंद्र के साथ फ्लर्ट करना , रिलेशनशिप में आना तो बहुत दूर की बात थी। "
फिल्म 'खिलौन' के सेट पर दोनों आए थे करीब
भारतीय सिनेमा की कुछ आइकॉनिक फिल्मों में से एक रही फिल्म 'खिलौना' में मुमताज का आना इत्तेफाक ही कहा जाएगा। मुमताज से पहले यह रोल शर्मीला टैगोर और वहीदा रहमान को ऑफर हुआ था, वहीं संजीव कुमार का रोल, एक्टर गुरु दत्त को सोच कर लिखा गया था। फिल्म में इन तीनों में से कोई काम नहीं कर पाया। गुरु दत्त का अचानक निधन हो गया और वहीदा और शर्मीला दोनों ने ही फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में रंजीव कुमार और मुमताज को फिल्म ऑफर हुई और रिलीज होने के बाद यह सुपरहिट हो गई। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुमताज और जितेंद्र के बीच करीबियां बढ़ी। दोनों ने इस फिल्म के बाद कई सारी फिल्में साथ की। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे, मगर कोई बात नहीं बनी क्योंकि जितेंद्र पहले से ही शोभा कपूर के साथ कमिटेड थे।
क्यों अधूरी रह गई मुमताज और जितेंद्र की लव स्टोरी?
मुमताज ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे जितेंद्र का किसी भी एक्ट्रेस के साथ बात तक करना मुश्किल था। वह कहती हैं, "जितेंद्र की गर्लफ्रेंड, जो अब उनकी पत्नी हैं, लगभग हर दिन ही सेट पर मौजूद रहती थीं। जितेंद्र को लेकर उनका पजेसिव नेचर कभी भी किसी एक्ट्रेस को उनके पास नहीं फटकने देता था।"
केवल मुमताज ही नहीं, बल्कि और भी कई एक्ट्रेस थीं जिनको लेकर शोभा कपूर को लगता था कि जितेंद्र से उनकी दोस्ती प्यार में बदल सकती हैं। एक बार तो ऐसा हो भी गया था। जितेंद्र की शादी लगभग हेमा मालिनी से तय हो गई थी। मगर शोभ कपूर ने उस शादी को तुड़वा दिया था, फिर बाद में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी कर ली और 1974 में जितेंद्र ने भी शोभ कपूर से शादी कर ली।
इस तरह से मुमताज के साथ उनका रोमांस केवल सिल्वर स्क्रीन तक ही सीमत रह गया। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
