कल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के एंटीलिया में गणपति स्थापना और पूजा हुई। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार शाही अंदाज में नजर आया और कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। इस गणेश पूजा के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी पहुंची थीं। यहां उन्होंने रेड कलर का लहंगा और डीप नेक ब्लाउज पहना था। इन फोटोज और वीडियो के सामने आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग कह रहे हैं कि गणपति पूजा में इस तरह के कपड़े पहनकर आना बहुत गलत है। चलिए आपको बताते हैं कि दिशा के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग क्या कमेंट कर रहे हैं?

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं दिशा पाटनी

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में दिशा पाटनी ने भी शिरकत की थी और अब उनके लुक को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। इस तरह के धार्मिक उत्सव में डीप नेक ब्लाउज पहनने की वजह से लोगों ने एक्ट्रेस से संस्कारों तक पर सवाल उठा दिया और इसे परंपराओं का अपमान बताया। एक यूजर ने लिखा कि दिशा को सोच-समझकर कपड़े पहनने चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या इनको नहीं पता है कि कब क्या पहनना है? वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड में उनके आउटफिट को लेकर इतना बवाल हुआ था, तो फिर दिशा पाटनी की रिवीलिंग ड्रेस पर बात क्यों नहीं हो रही है? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें फेस्टिवल्स का सम्मान करने की भी सलाह देने लगे। जहां कई लोग इसे फैशन फ्रीडम कह रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे त्योहारों की गरिमा का अपमान बता रहे हैं।

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं दिशा पाटनी

दिशा पाटनी अपने आउटफिट्स को लेकर पहले भी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इससे पहले भी उनके कई रिवीलिंग आउटफिट्स विवादों में रहे हैं और अब एक बार फिर दिशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

अंबानी के गणपति उत्सव में शामिल हुए ये सेलेब्स


अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सलमान खान, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, रेखा और काजोल जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।