आजकल कॉर्पोरेट वर्ल्ड में हर कोई अपने करियर में तेजी से तरक्की करना चाहता है, लेकिन कड़ी मेहनत और लाख कोशिशों के बावजूद कई बार लोगों को वह सही पहचान या प्रमोशन नहीं मिल पाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, अपनी काबिलियत और काम के नतीजों को सही समय पर सही तरीके से सामने रखना। लिफ्ट में या ऑफिस के कॉरिडोर में अचानक कंपनी के सबसे बड़े बॉस, सीनियर मैनेजर या किसी नए क्लाइंट से बात करने का मौका मिल जाए, तो अक्सर लोग हड़बड़ाहट में ठीक से बात नहीं कर पाते हैं। वे यह सोचकर उलझन में पड़ जाते हैं कि इन 30 सेकेंड या 1 मिनट में ऐसा क्या कहें जिससे सामने वाले पर सही इंप्रेशन पड़ सके।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप सीनियर मैनेजर या क्लाइंट के सामने कम समय में अपनी बात नहीं रख पाती हैं, तो 'एलिवेटर पिच' (Elevator Pitch) आपके बहुत काम आ सकती है। आइए समझते हैं कि एलिवेटर पिच क्या होती है और यह आपके करियर ग्रोथ में कैसे मददगार साबित हो सकती है?
क्या होती है एलिवेटर पिच?
एलिवेटर पिच का नाम लिफ्ट (Elevator) से लिया गया है। इसका आसान मतलब यह है कि जितना समय लिफ्ट में एक मंजिल से दूसरी या तीसरी मंजिल तक जाने में लगता है, उतने ही कम समय में आप सामने वाले को अपनी बात समझाकर प्रभावित कर दें।
कॉर्पोरेट में सीनियर ऑफिसर्स या बॉस के पास बहुत कम समय होता है। ऐसे में इस कम समय में इधर-उधर की घुमावदार बातें करने के बजाय आप सीधे काम की बात रख सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी कंपनी या टीम के सामने अपनी स्ट्रॉन्ग प्रोफेशनल इमेज बना सकती हैं। बात चाहे जॉब इंटरव्यू की हो या नेटवर्किंग इवेंट की, एक शानदार एलिवेटर पिच आपको नए प्रोजेक्ट्स दिलाने और प्रमोशन पाने में काफी मदद कर सकती है।
30 सेकेंड में असरदपिच बनाने का 4-स्टेप फॉर्मूला
बॉस या क्लाइंट के सामने दमदार एलिवेटर पिच तैयार करने के लिए आप इन 4 खास स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं -
- स्टेप 1 : बातचीत की शुरुआत करते हुए मुस्कुराएं और अपना परिचय दें, नमस्ते सर, मैं निकिता। मैं मार्केटिंग टीम में डिजिटल स्ट्रैटेजी पर काम करती हूं।
- स्टेप 2 इन 30 सेकेंड में बताएं कि आप कंपनी के लिए क्या खास काम कर रही हैं और आपने कौन सी बड़ी कामयाबी हासिल की है। जैसे- पिछले 3 महीनों में मैंने एक नया स्ट्रैटेजी प्लान फॉलो किया, जिससे हमारी वेबसाइट का ऑर्गेनिक ट्रैफिक 40 से 50% तक बढ़ गया है।
- स्टेप 3 : आप उन्हें बताएं कि आपके इस काम से टीम या कंपनी को नंबर और परसेंटेज के हिसाब से क्या फायदा मिला है।
- स्टेप 4 : अपनी बात खत्म करते समय एक स्मार्ट सवाल पूछें - सर, मैं अगले महीने की प्लानिंग पर एक छोटा सा ड्राफ्ट तैयार कर रही हूं। क्या इस हफ्ते 5 मिनट के लिए इस पर आपकी कीमती राय मिल सकती है?
- इस आसान तरीके से अगर आप अपनी 30 सेकेंड की एलिवेटर पिच तैयार करती हैं, तो यह सामने वाले पर एक परफेक्ट और प्रोफेशनल इंप्रेशन क्रिएट करेगी।
एलिवेटर पिच देते समय इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
अपनी एलिवेटर पिच को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए आप कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- बोलते समय आपकी आवाज में क्लेरिटी और कॉन्फिडेंस साफ नजर आना चाहिए। चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट और आई-कॉन्टेक्ट बनाए रखें।
- बहुत ज्यादा डिफिकल्ट वर्ड यूज करने या किताबी भाषा का इस्तेमाल करने के बजाय आसान और आम बोलचाल में बोलें।
- एलिवेटर पिच देने से पहले आप शीशे के सामने या अपने दोस्तों के सामने खड़े होकर इसकी बोलने की प्रैक्टिस कर सकती हैं।
- आपकी पिच हर जगह एक जैसी नहीं होनी चाहिए। अगर आप अपने बॉस से बात कर रही हैं, तो अंदाज अलग रखें और अगर किसी नए क्लाइंट से मिल रही हैं, तो पिच को उसके हिसाब से बदल लें।
निष्कर्ष:करियर में सफलता पाने के लिए अगर आप भी कई महीनों से प्रयास कर रही हैं, लेकिन अपने बॉस के सामने सही तरीके से अपनी बात कैसे रखें यह तय नहीं कर पा रही हैं, तो एलिवेटर पिच आपके लिए सबसे बेस्ट तरीका साबित होगी। मात्र 30 से 40 सेकेंड के अंदर एक सोची-समझी और सधी हुई पिच बोलकर आप प्रमोशन और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: freepik
-1792656885820_m.webp)