कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 2,536 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे ग्रुप-सी के पद शामिल हैं। 12वीं पास कर चुके युवाओं, विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानते है, इसके बारे में सबकुछ...

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष छूट और सुविधाएं

केंद्र सरकार लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए महिला उम्मीदवारों को प्रोत्साहित कर रही है। इस भर्ती में महिलाओं और आरक्षित श्रेणियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं-

आयु सीमा में रियायत: सामान्य वर्ग की विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग रह रही महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। वहीं SC और ST वर्ग की ऐसी महिलाओं को 40 वर्ष की उम्र तक आवेदन करने की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क से राहत: महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों (ESM) को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

SSC CHSL 2026: भर्ती से जुड़ी जानकारियां

इस साल पदों की संख्या पिछले वर्षों (2025 में 3,522 और 2024 में 3,712) की तुलना में थोड़ी कम नजर आ रही है। हालांकि, अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होने तक पदों की कुल संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट की सही उम्र क्या है? जानें विभिन्न पदों पर नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण क्या है?

बता दें कि परीक्षा का संक्षिप्त विवरण टेबल के माध्यम से बताया जा रहा है- 

परीक्षा आयोजन निकाय कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026
खाली पदों के नाम LDC, JSA और Data Entry Operator (DEO)
कुल रिक्तियां 2,536 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि 7 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया टियर-1 और टियर-2 परीक्षाएं
हेल्पलाइन नंबर 18003093063 (टोल फ्री)
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां और समय-सारणी

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं-

अधिसूचना जारी होने की तिथि 7 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन आरंभ 7 सितंबर 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार विंडो (Correction Window) 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026

SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए। इसके बाद वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं-

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो 'One-Time Registration' (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • होमपेज पर दिख रहे SSC CHSL 2026 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी जानकारियां दर्ज करें।
  •  पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
एसएससी सीएचएसएल की ऑफिशियल पीडीएफ का लिंक यहां दिया गया है...

निष्कर्ष

सरकारी क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने का यह एक शानदार अवसर है। पात्र उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि अंतिम दिनों में किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- खुद के लिए सफलता के रास्ते कैसे खोलें? जानें करियर और पर्सनल ब्रांडिंग टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific