जब भी खेल की दुनिया में करियर बनाने की बात आती है, तो सबसे पहले क्रिकेट या बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों का ही नाम जहन में आता है। मगर आज का समय बहुत बदल चुका है। खेल का मैदान अब सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं हैबल्कि इसके पीछे काम करने वाली एक बड़ी टीम और नए तकनीकी क्षेत्र भी जुड़ चुके हैं।
अगर आप खेल जगत में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं, लेकिन क्रिकेट या बैडमिंटन में रुचि नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट और बैडमिंटन को छोड़कर कुछ अलग ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्पोर्ट्स के इन 5 फील्ड में बना सकती हैं करियर
आज के समय में खेल की दुनिया का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है। अब करियर का मतलब सिर्फ क्रिकेट या बैडमिंटन खेलना नहीं रह गया है।
अगर आप खेल जगत में अपना भविष्य बनाना चाहती है, तो नीचे बताए गए 5 करियर ऑप्शन्स में से अपना पसंदीदी फील्ड चुन सकती हैं।
| स्पोर्ट्स करियर ऑप्शन्स | फील्ड की जानकारी | इस फील्ड में क्या काम होता है? | किन लोगों के लिए है बेस्ट? | कहां है इसकी डिमांड? |
| स्पोर्ट्स एनालिटिक्स | खेल जगत का आधुनिक और तेजी से उभरता हुआ टेक्नोलॉजी फील्ड। | डेटा और सॉफ्टवेयर की मदद से खिलाड़ियों व टीमों के प्रदर्शन का विश्लेषण करना। | डेटा और तकनीक पसंद करने वाले लोगों के लिए। | आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय खेल टीमें। |
| स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और मीडिया | स्पोर्ट्स लवर्स के लिए लेखन, एंकरिंग और ब्रॉडकास्टिंग का फील्ड। | मैच की खबरें लिखना, खिलाड़ियों के इंटरव्यू लेना, लाइव प्रसारण और डिजिटल कंटेंट तैयार करना। | वे लोग जो खेल के बारे में लिखना, पढ़ना और बोलना पसंद है। | डिजिटल मीडिया, यूट्यूब चैनल्स और पॉडकास्ट। |
| स्पोर्ट्स मैनेजमेंट | खेल आयोजनों को एक बिजनेस की तरह संभालने का मैनेजमेंट फील्ड। | बड़े टूर्नामेंट्स/लीग का आयोजन, स्पॉन्सरशिप ढूंढना और ब्रांड एंडोर्समेंट संभालना। | उन लोगों के लिए जिनमें शानदार लीडरशिप और मार्केटिंग स्किल्स है। | आईपीएल और प्रो कबड्डी जैसी लीग्स। |
| स्पोर्ट्स साइकोलॉजी | खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, स्टैमिना और फिटनेस को बेहतर बनाने का क्षेत्र। | खिलाड़ियों की काउंसलिंग करना, मैच के दबाव से निपटना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना। | मनोविज्ञानऔर मानसिक स्वास्थ्य में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए। | बड़े टूर्नामेंट्स और पेशेवर खेल टीमें |
| फिटनेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग | खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, स्टैमिना और फिटनेस को बेहतर बनाने का फील्ड | चोटों से बचाव के लिए ट्रेनिंग प्लान तैयार करना, जिम वर्कआउट, स्टैमिना और स्पीड बढ़ाना | फिटनेस, एक्सरसाइज और हेल्थ में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए। | जिम, स्पोर्ट्स एकेडमी और पर्सनल ट्रेनिंग |
1. स्पोर्ट्स एनालिटिक्स (Sports Analytics)
स्पोर्ट्स एनालिटिक्स आज के खेल जगत का एक बहुत ही आधुनिक और तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है। इसमें डेटा और तकनीक की मदद से खिलाड़ियों और टीमों के प्रदर्शन का बारीकी से अध्ययन किया जाता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और टूल्स के जरिए मैच के दौरान खिलाड़ियों की चाल, स्ट्रेंथ और कमजोरियों का डेटा जुटाया जाता है। इस डेटा का उपयोग करके कोच अपनी टीमों के लिए बेहतर रणनीति तैयार करते हैं, जिससे मैच जीतने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- सुंदर लिखावट से कमा सकती हैं पैसे, जानिए कैलीग्राफी में कैसे बनाएं करियर?
2. स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और मीडिया (Sports Journalism & Media)
स्पोर्ट्स जर्नलिज्म उनके लिए बेहतरीन विकल्प है जिन्हें खेलों के बारे में लिखना, पढ़ना और बोलना पसंद है। इसमें सिर्फ मैच की खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के इंटरव्यू लेना, खेलों का लाइव प्रसारण करना, और सोशल मीडिया के लिए डिजिटल कंटेंट तैयार करना शामिल है। आज के समय में डिजिटल मीडिया, यूट्यूब चैनल्स और पॉडकास्ट के आने से इस क्षेत्र में रोजगार के ढेरों नए और शानदार अवसर खुल गए हैं।
3. स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (Sports Management)
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का काम खेल आयोजनों को किसी बिजनेस की तरह संभालना और मैनेज करना है। इसमें बड़े टूर्नामेंट्स, लीग, और मैराथन का आयोजन करना, टिकटों की बिक्री, स्पॉन्सरशिप ढूंढना और खिलाड़ियों के ब्रांड एंडोर्समेंट संभालना शामिल है। यह प्रोफेशन उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनमें शानदार लीडरशिप और मार्केटिंग स्किल्स होती हैं। आईपीएल और प्रो कबड्डी जैसी लीग के बाद से भारत में इस क्षेत्र के जानकारों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है।
4. स्पोर्ट्स साइकोलॉजी (Sports Psychology)
खेल में केवल शारीरिक ताकत ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती भी उतनी ही जरूरी होती है। स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट खिलाड़ियों को तनाव से निपटने, मैच के दबाव को संभालने और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करते हैं। कई बार खिलाड़ी मैचों में दबाव के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, ऐसे में ये एक्सपर्ट्स उनकी काउंसलिंग करके उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और जीत की राह दिखाते हैं।
5. फिटनेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Fitness & Strength Training)
आज के दौर में हर खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहता है। स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच खिलाड़ियों को चोटों से बचाने और उनकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए खास ट्रेनिंग प्लान तैयार करते हैं। वे जिम वर्कआउट और एक्सरसाइज के जरिए खिलाड़ियों की स्टैमिना, स्पीड में सुधार करते हैं। फिटनेस का क्रेज बढ़ने के कारण आज जिम, स्पोर्ट्स एकेडमी और व्यक्तिगत तौर पर पर्सनल ट्रेनर के रूप में करियर बनाने के अनगिनत मौके उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें-कोडिंग से लगता है डर? AI की इन 3 जॉब प्रोफाइल से पा सकती हैं लाखों का पैकेज
अगर आप भी खेल जगत में करियर बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए ऑप्शन्स को चुन सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific
