शादी, बच्चों की देखभाल या किसी पर्सनल रीजन से करियर में ब्रेक लगना बहुत आम बात है। अक्सर लोग ब्रेक के बाद कॉर्पोरेट दुनिया में वापसी करते समय हिचकिचाहट और आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। वे सोचने लगते हैं कि इतने लंबे अंतराल के बाद क्या कोई कंपनी उन्हें दोबारा मौका देगी? सच तो यह है कि करियर ब्रेक का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी योग्यता खत्म हो गई है। सही दिशा, बेहतर प्लानिंग और थोड़े से आत्मविश्वास के साथ आप कॉर्पोरेट वर्ल्ड में पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ वापसी कर सकते हैं। ऐसे में जानते हैं वे आसान स्टेप्,स जो आपकी वापसी को आसान बनाएंगे। इसके लिए हमने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा की कम्युनिकेशन और कंटेंट मैनेजर रिन्नी माहेश्वरी से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

करियर ब्रेक के बाद कैसे करें कमबैक?

करियर ब्रेक किसी कारण से लिया हो, लेकिन कमबैक के लिए यहां दिए टिप्स काम आ सकते हैं-

1. अपनी नई प्राथमिकताओं को पहचानें: कमबैक की शुरुआत इस सवाल से करें कि अब आप अपने करियर से क्या चाहती हैं। ब्रेक के दौरान एक व्यक्ति के तौर पर आपका अनुभव और नजरिया बदलता है।

तय करें कि आप फुल-टाइम, पार्ट-टाइम या वर्क फ्रॉम होम में से क्या चाहती हैं। एक्सपर्ट से अनुसार, पुरानी नौकरी की नकल करने के बजाय वही काम चुनें जो आपको वास्तव में प्रेरित करें।

2. नेटवर्किंग और संपर्कों को री-स्टार्ट करें: कॉर्पोरेट में वापसी के लिए नेटवर्किंग सबसे बड़ा और असरदार जरिया है। अपने पूर्व सहकर्मियों और मैनेजर्स से संपर्क करें और उन्हें बताएं कि आप दोबारा काम शुरू कर रही हैं। अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और अपनी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ जुड़ना शुरू करें। अपनी फील्ड के सेमिनार या वर्कशॉप में जाएं ताकि इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स की जानकारी मिल सके।

3. अपने पुराने स्किल्स और अनुभवों को पहचानें: समय बीतने से आपकी काबिलियत और समस्या सुलझाने की क्षमता कम नहीं होती। सिर्फ ब्रेक के सालों को न देखें, बल्कि अपने पूरे पुराने काम के अनुभव को सामने लाएं। अगर आपकी इंडस्ट्री में नए सॉफ्टवेयर या तरीके आ गए हैं, तो उनके बारे में जानें। ब्रेक के दौरान सीखे गए मैनेजमेंट और निगोशिएशन स्किल्स को भी अपनी ताकत बनाएं।

यह भी पढ़ें- नौकरी बदलने का सही समय कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें

4. तुरंत काम शुरू करने के लिए तैयार रहें: कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल को प्राथमिकता देती हैं जो आते ही काम की जिम्मेदारी संभाल सकें।

  • अपने ज्ञान को रीफ्रेश करने के लिए छोटे ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप करें।
  • किसी एनजीओ या छोटे प्रोजेक्ट में फ्रीलांस काम करके अपने रिज्यूमे में नया अनुभव जोड़ें।

5. अपने करियर गैप का सही और साफ जवाब तैयार रखें: इंटरव्यू के दौरान अपने करियर ब्रेक को लेकर बिल्कुल झिझकें नहीं। ब्रेक की वजह साफ बताएं और बिना किसी माफी या शर्मिंदगी के जवाब दें। इंटरव्यूअर को बताएं कि आपने अपने स्किल्स को अपडेट रखने के लिए क्या किया और अब आप काम पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यहां दिए गए लेख से पता चलता है कि करियर ब्रेक आपकी प्रतिभा पर विराम नहीं लगाता, बल्कि यह आपको एक नया नजरिया देता है। 

यह भी पढ़ें- 30 के बाद बदलना चाहती हैं जॉब फील्ड? ये 5 करियर स्किल्स खोलेंगी सफलता के नए दरवाजे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific