इंटरव्यू की शुरुआत हमेशा 'टेल मी अबाउट योरसेल्फ' यानी अपने बारे में कुछ बताएं सवाल से होती है। यह सवाल जितना आसान लगता है, इसका सही जवाब देना उतना ही जरूरी होता है क्योंकि इसी से इंटरव्यूअर जज करता है कि आगे उसे क्या पूछना है या नहीं? सीधे शब्दों में कहें, तो इस पहले प्रश्न से सिलेक्शन की पहली सीढ़ी तय होती है।
हालांकि, कई लोग इस सवाल पर या तो बहुत ज्यादा निजी बातें बताने लगते हैं या फिर रिज्यूम ही दोहराने लगते हैं, जिससे सही इंप्रेशन नहीं पड़ता। अगर आप भी इंटरव्यू में नर्वस हो जाते हैं और समझ नहीं आता कि क्या बोलें, तो आज के इस लेख में हम आपको 3 सैंपल आंसर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस सवाल का परफेक्ट और कॉन्फिडेंट जवाब दे सकती हैं।
फ्रेशर्स के लिए बेस्ट जवाब
अगर आप कॉलेज पास आउट हैं और पहली बार नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही हैं, तो आपके पास काम का अनुभव नहीं होगा। ऐसे में आपको अपनी शिक्षा और स्किल्स पर फोकस करना चाहिए। आप कह सकती हैं, "नमस्ते सर/मैडम, मेरा नाम निधि है और मैंने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। अपनी पढ़ाई के दौरान मैंने तकनीकी विषयों के साथ-साथ कम्युनिकेशंस और टीम वर्क जैसी स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया है।
मुझे नई चीजें सीखने और प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करने का बहुत शौक है। मैं एक फ्रेश और एनर्जेटिक कैंडिडेट हूं, जो अपने करियर की शुरुआत एक अच्छी कंपनी से करना चाहती हूं। यहां मुझे अपनी स्किल्स दिखाने और कंपनी की ग्रोथ में योगदान देने का बेहतरीन मौका मिलेगा।"
इसे भी पढ़ें- कौन हैं इस्तीफे से चर्चा में आईं IAS Divya Mittal? लंदन की जॉब छोड़ क्रैक किया था UPSC
एक्सपीरियंस पर्सन के लिए जवाब
अगर आप पहले से नौकरी कर रही हैं और आपके पास एक्सपीरियंस है, तो आप जवाब में एक्सपीरियंस और प्रोफेशनलिज्म झलकना चाहिए। आप इस तरह से अपनी बात रख सकती हैं, "नमस्कार, मेरा नाम प्रिया है और मुझे डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में कुल 3 साल का अनुभव है।
अपने पिछले काम के दौरान मैंने कई प्रोजेक्ट्स संभाले हैं और ब्रांड की ऑनलाइन रीच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं डेटा एनालिसिस और टीम लीडरशिप में माहिर हूं।
अब मैं अपने इस अनुभव को और आगे बढ़ाना चाहती हूं और आपकी कंपनी के साथ जुड़कर नए टारगेट को हासिल करना चाहती हूं। मुझे विश्वास है कि मेरा यह एक्सपीरियंस इस पद के लिए सही है।।"
शॉर्ट और क्रिस्प जवाब के लिए अपनाएं यह तरीका
कई बार इंटरव्यूअर्स को बहुत लंबा जवाब सुनना पसंद नहीं होता, ऐसे में एक छोटा और सटीक जवाब बहुत असरदार साबित होता है। आप इसे ऐसे बोल सकते हैं, "हैलो सर, मेरा नाम शिवानी है और मैं पिछले दो सालों से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैंने कोडिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और ऐप डिजाइनिंग में विशेष महारत हासिल की है। मुझे हमेशा से जटिल समस्याओं के आसान तकनीकी समाधान ढूंढना पसंद है।
मैं एक मेहनती हूं जो दबाव में भी बेहतर परिणाम दे सकती है। मैं इस रोल में अपनी पूरी मेहनत के साथ काम करने और कंपनी की सफलता का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद।"
इसे भी पढ़ें- B.Tech करके भी नहीं मिल रही नौकरी? इन 5 ट्रेंडिंग करियर में कर सकती हैं स्विच
इन जवाबों को अपनाकर आप इंटरव्यूअर के सामने अपनी बात रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
