नया ऑफिस जॉइन करते ही पहले दिन की जो खुशी होती है, उसका ठिकाना ही नहीं रहता। किसी भी नए ऑफिस में पहला दिन उत्साह के साथ जाता है, लेकिन हल्की सी घबराहट भी होती है क्योंकि नई जगह, नए चेहरे और कंपनी के नए नियम समझने में थोड़ा वक्त लगता है। इस घबराहट के चक्कर में अक्सर लोग कुछ न कुछ गलतियां कर जाते हैं।

नए ऑफिस के पहले दिन को खास बनाने के टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप नए ऑफिस में सबके सामने अच्छा इम्प्रेशन बना सकती हैं और प्रोफेशनल अंदाज में आगे बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स।

1. पॉजिटिविटी और टाइमिंग का रखें ध्यान

नया ऑफिस जॉइन करने से पहले अपने अंदर एक अलग ही एनर्जी और पॉजिटिविटी रखें। समय से थोड़ा पहले पहुंचें और हर चीज के लिए तैयार रहें। मीटिंग या लॉगिन के लिए सही समय चुनें। इससे ट्रैफिक, तकनीकी दिक्कत या शुरुआती हड़बड़ी में होने वाली गलतियों से बचाव होगा। 

2 . डायरी और पेन अपने साथ रखें

पहले दिन ऑफिस जा रही हैं, तो अपने पास एक डायरी और पेन जरूर रखें। इंडक्शन, टीम ब्रीफिंग या काम के नियमों को अच्छी तरह सुनें और नोट कर लें ताकि आगे आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

3. ध्यान से सुनें और सही सवाल पूछें

जब आपको ऑफिस मीटिंग्स में कुछ भी समझाएं, तो ध्यान से सुनें ताकि बिना वजह एक ही बात को बार-बार पूछने की जरूरत न पड़े, क्योंकि इससे इम्प्रेशन खराब हो सकता है। वहीं जब कोई आपको किसी चीज के बारे में समझाए और आपको डाउट हो, तो अपना सवाल जरूर पूछें। इससे आप गलतफहमी या गलती से बच सकती हैं।

4. टीम में सब से बातचीत करें और फोन से दूरी बनाए

टीम के सदस्यों, मैनेजर और साथियों से उत्साह के साथ मिलें और अपना कॉन्फिडेंस बरकरार रखें। इससे टीम के साथ अपनापन बनता है और तालमेल अच्छा होता है। पहले दिन जॉब पर जा रही हैं, तो फोन को थोड़ा दूर रखें और ऐसा व्यवहार रखें जिससे दिखे कि आप काम को लेकर गंभीर हैं। अगर आप बार-बार फोन देखेंगी या फोन में ही लगी रहेंगी, तो पहले दिन का इम्प्रेशन खराब हो सकता है।

पहले दिन की तैयारियों को आसान बनाने के लिए टिप्स

ऑफिस के पहले दिन की शुरुआत को और स्मूद बनाने के लिए कुछ खास टिप्स को जरूर फॉलो करें। जैसे -

  • जब आप पहली बार ऑफिस जाएं, तो अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स, डायरी, पेन और काम से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जरूर लेकर जाएं।
  • पहले दिन हर सिस्टम या हर काम में माहिर होने की उम्मीद न रखें। पहले थोड़ा सीखें और समझें, उसके बाद ही अपनी राय रखें।
  • दिन के आखिरी में कंपनी, काम या खुद से जुड़े जो भी डाउट आपके मन में हों, उन्हें अपने मैनेजर या किसी कलीग से पूछें और सबको थैंक यू जरूर बोलें।  

निष्कर्ष: अगर आपको भी पहले दिन ऑफिस जाने पर हल्की सी घबराहट हो रही है, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताए गए सभी टिप्स को फॉलो करें। ये सभी टिप्स पहले दिन की घबराहट को कम करेंगे और आपको प्रोफेशनल अंदाज में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

IMAGE CREDIT: MAGNIFIC