Cyber Law: तेजी से बढ़ते इंटरनेट के दौर में एक तरफ हर काम आसान हो गया है तो दूसरी तरफ कुछ दिक्‍कतें भी बढ़ी हैं। साइबर वर्ल्‍ड में इन्‍हीं समस्‍याओं के समाधान के लिए साइबर लॉ की जरूरत भी बढ़ी है। साइबर लॉ एक्‍सपर्ट, साइबर लॉ इनवेस्टिगेशन में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में साइबर लॉ आज की डेट में सबसे ज्‍यादा डिमांडिंग कोर्स की श्रेणी में आ गया है, क्‍योंकि साइबर लॉ का उद्देश्य इंटरनेट को सुरक्षित बनाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ये कोर्स ढेरों संभावना और बेहतर अवसर आपको देता है। साइबर लॉ की पढ़ाई करने में आपकी दिलचस्‍पी है, तो आइए देश के बेस्‍ट कॉलेज, फीस, करियर ऑप्‍शन, स्‍कोप और सैलरी के बारे में जानते हैं।

ये हैं Cyber Law की पढ़ाई के बेस्‍ट इंस्टीट्यूट

Image Credit: Shutterstock

इन जगहों पर एडमिशन लेकर आप साइबर क्राइम की रोकथाम, लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही अपने लिए बेहतर करियर प्‍लेटफॉर्म भी तैयार कर सकते हैं।

  • इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
  • इंटरनेशनल फॉरेंसिक साइंस, पुणे
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय, तेलंगाना
  • इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी
  • गर्वनमेंट लॉ कॉलेज (GLC), मुंबई
  • वीएम सालगावकर कॉलेज ऑफ लॉ, गोवा
  • नेशनल फेंक साइंसेज यनिवर्सिटी (NFSU), गांधीनगर

Cyber Law: सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद स्‍कोप?

सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर लॉ (Certificate Course in Cyber Law)- इस सेक्‍टर का सबसे कम टेन्‍योर वाला कोर्स है। आप चाहें तो यहां से शुरुआत करके अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। कोर्स करने के बाद आप लीगल एडवाइजर, रिसर्च असिस्टेंट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर और साइबर कंसल्टेंट आदि के तौर पर काम कर सकते हैं। यह सबसे छोटा और सबसे किफायती भी है। ये उनके लिए बेहतर है जो करियर बदलने से पहले विषय को टटोलना चाहते हैं, या मौजूदा नौकरी के साथ बुनियादी समझ बनाना चाहते हैं।

Cyber Law: इन स्किल्स को करना होगा बेहतर

साइबर लॉ का कोर्स कर लेने मात्र से ही बात नहीं बनेगी। आपको अपने अंदर यहां बताए गए कुछ खास स्किल्‍स को हर हाल मे डेवलप करना होगा, ताकि आपके पास स्‍कोप बढ़ाने के अवसर हो और साथ ही आपके काम की तारीफ भी हो।

  • स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन
  • आईटी स्किल्स
  • टेक्निकल स्किल्स
  • लीडरशीप
  • स्ट्रॉन्ग इंटरपर्सनल स्किल्स
  • स्ट्रॉन्ग ऑब्जर्वेशन स्किल्स
  • अटेंशन टू डिटेल
  • वीपीएन का ज्ञान होना
  • अत्यधिक दबाव में काम करने की आदत

LLM / पोस्‍ट ग्रेजुएशन लेवल- लिटिगेशन और सीनियर भूमिकाओं के लिए

ये कोर्स उन लोगों के लिए बेहद खास हैं जो पहले से LLB डिग्री होल्‍डर हैं। कोर्ट प्रैक्टिस, सीनियर कॉर्पोरेट लीगल काउंसल या अकादमिक करियर की ओर बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए LLM (Cyber Law specialization) सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन है। जानकारी के अनुसार, देश में लगभग 28+ संस्थान LLM में Cyber Law specialization का कोर्स ऑफर करते हैं। इनमें ए‍डमिशन CLAT PG या CUET PG के जरिए होता है।

Image Credit: Shutterstock

 

इन कॉलेजों में भी आप ले सकते हैं एडमिशन, जानें फीस और टेन्‍योर

  इंस्टीट्यूट का नाम कोर्स का नाम एनुअल फीस (अनुमानित)
 माहे- मनिपाल लॉ स्‍कूल,  बेंगलुरु     LLM in Data Privacy & Cyber Law  2.30 लाख रुपये (कुल)
JLU School of Law, भोपाल  LLM (Cyber Law)      

2.40 लाख रुपये प्रति वर्ष

University School of Law and Legal Studies (GGSIPU) नई दिल्ली   LLM Cyber Law & Cyber Crimes  (अंशकालिक भी उपलब्ध)   75000 रुपये प्रति वर्ष

सैलरी और करियर स्‍कोप

साइबर लॉ और इससे जुड़े GRC (गवर्नेंस, रिस्क और कंप्लायंस) के क्षेत्र में अच्छी नौकरी के अवसर हैं। इन नौकरियों में सैलरी आपके अनुभव, काम की जानकारी, विशेषज्ञता और कंपनी के सेक्टर पर निर्भर करती है। नीचे दी गई सैलरी की रेंज इंडस्ट्री डेटा पर आधारित अनुमान हैं। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की सैलरी और करियर ग्रोथ अलग-अलग हो सकती है।

फ्रेशर (कानूनी/कंप्लायंस ट्रैक)

सैलरी- 6 से 12 लाख रुपये सालाना - लॉ फर्म, कॉर्पोरेट लीगल टीम, कंप्लायंस एनालिस्ट जॉब।

मिड लेवल (5से 10 वर्ष का अनुभव)

सैलरी- करीब 15 से 30 लाख रुपये सालाना, Tier-1 लॉ फर्म।

सीनियर लेवल (10+ वर्ष )

सैलरी- करीब 30 से 50 लाख रुपये सालाना। स्‍कोप- टॉप फर्म में, BFSI ( Banking, Financial Services, and Insurance) और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ीं रहें हरजिंदगी से। 

Cover Image Credit: Shutterstock