जॉब इंटरव्यू में सक्सेस पाने के लिए सिर्फ अच्छी डिग्री होना काफी नहीं होता। इंटरव्यू रूम में सवाल-जवाब देने से पहले ही इंटरव्यूअर आपकी बॉडी लैंग्वेज से आपकी पर्सनालिटी जज कर लेता है। कई बार हम सभी सवालों के सही जवाब तो देते हैं, लेकिन गलत बॉडी लैंग्वेज जैसे की बैठने का तरीका या आई कॉन्टैक्ट की कमी इंटरव्यूअर को गलत सिग्नल देती है, जिससे हमारे रिजेक्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं।

3 बॉडी लैंग्वेज ब्लंडर्स

अगर आप भी अपने करियर में सक्सेस पाना चाहती हैं, तो बॉडी लैंग्वेज के इन 3 ब्लंडर्स यानी इन बड़ी गलतियों को करने से बचे। आइए जानते हैं इन 3 गलतियों के बारे में।

आई कॉन्टैक्ट और नजरें चुराना

कुछ महिलाएं इंटरव्यू तो दे रही होती हैं, लेकिन इंटरव्यूअर से बात करते समय उनका ध्यान इधर उधर हो जाता है। वे इधर-उधर देखने लगती हैं, बार-बार जमीन या छत की तरफ नजरें घुमाती हैं, लेकिन ऐसा करना आपके आत्मविश्वास की कमी और घबराहट को दर्शाता है। ऐसा लगता है, की आप जवाबों को लेकर कंफर्म नहीं हैं या गलत बोल रही हैं।  

झुककर बैठना या हाथ-पैर बांधकर बैठना

अक्सर इंटरव्यू देते देते जब सब कुछ नार्मल होने लगता है, तब अक्सर महिलाएं रिलैक्स हो जाती हैं। कुछ महिलाएं चेयर पर बहुत ज्यादा झुककर बैठती हैं, इससे यह दिखाता है कि आप इंटरव्यू में इंटरेस्ट नहीं ले रही हैं या जरूरत से ज्यादा कैजुअल हैं। इसके अलावा अगर आप सीने पर हाथ बांधकर बैठती हैं, तो यह आपकी डिफेंसिव पर्सनालिटी को दिखाता है।

बार-बार पैर हिलाना और हाथों की उंगलियां चटकाना

अकसर जब इंटरव्यू देने की बात होती है, तब पैर थपथपाना, पेन से टिक-टिक की आवाज करना, बाल संवारना या उंगलियां मरोड़ना जैसी चीजें होने लगती है। ऐसे बहुत जायदा घबराहट होने की वजह से होता है। अगर आपकी भी यही आदत है, तो इस आदत की वजह से आपको रिजेक्शन मिल सकता है। यह आदत इंटरव्यूअर का ध्यान भटका सकती हैं। 

इंटरव्यू में खुद को कॉन्फिडेंट दिखाने के असरदार तरीके

अपनी बॉडी लैंग्वेज को पॉजिटिव और इम्प्रेसिव बनाने के लिए आप कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • जब भी आप इंटरव्यू देने के लिए बैठे, तो कुर्सी पर एकदम सीधे रिलैक्स होकर बैठें।
  • अपने कंधों को पीछे की तरफ रखें और हाथों को थाइज या टेबल पर हल्के से रखें।
  • सामने वाले की दोनों आंखों और नाक के बीच एक इमेजिनरी ट्रायंगल बनाकर देखें।
  • बीच-बीच में हल्की और नेचुरल स्माइल भी देते रहे। 

निष्कर्ष:  जॉब इंटरव्यू में आपके शब्द जितने मायने रखते हैं, उतना ही आपकी बॉडी लैंग्वेज भी। बॉडी लैंग्वेज आपकी असली पर्सनालिटी को बताती है। नजरें चुराना, झुककर बैठना या घबराहट होने जैसी चीजें आपके करियर अपॉर्चुनिटी को छीन सकती हैं। अगर आप भी अभी तक ऐसा ही करती थी, तो अब इंटरव्यू से पहले इन 3 बॉडी लैंग्वेज का खास ध्यान रखें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

imgae credit: MAGNIFIC