सर्दियों में स्किनकेयर और मेकअप करने का तरीका थोड़ा बदल जाता है। इस मौसम में ठंडी हवाओं की वजह से स्किन रफ होने लगती है। अगर आप भी अपनी रफ स्किन से बचने के लिए मेकअप करती हैं, तो मेकअप में पाउडर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स के बजाय आप नए विंटर ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। सर्दियों में आप पाउडर ब्लश (Powder Blush) हटाकर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।
सर्दियों में पाउडर ब्लश की जगह कौन सा ब्लश लगाएं?
ठंड के दिनों में गालों पर पाउडर ब्लश लगाने से अक्सर स्किन फटी-फटी या पैची दिखने लगती है। इससे बचने के लिए और चेहरे का नेचुरल ग्लो देने के लिए आप इसकी जगह क्रीम ब्लश (Cream Blush) और लिक्विड ब्लश (Liquid Blush) का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दोनों ब्लश स्किन को अंदर से नमी और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
pinterest/Natalia Sotwin
क्रीम ब्लश (Cream Blush)
ठंड के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप मेकअप में मक्खन जैसी मुलायम बनावट वाला क्रीम ब्लश चुन सकती हैं। यह स्किन में आसानी से घुल जाता है और ड्राइनेस को कम करता है। इसे लगाकार आप गालों को नैचुरल सैटिन और हेल्दी फिनिश दे सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप उंगलियों के अलावा ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मेकअप किट में शामिल करें luxiora cosmetics का शानदार ब्लश, हर स्किन टोन के लिए है बेस्ट
लिक्विड ब्लश (Liquid Blush)
यही नहीं आप मेकअप के समय हल्के सीरम या टिंट जैसा दिखने वाला लिक्विड ब्लश चुन सकती हैं। यह लाइटवेट होने के साथ इसमें हाई पिगमेंटेड होता है, जिसकी सिर्फ एक-दो बूंदें ही लगाने में काफी होती हैं। उंगलियों पर आप इसे थोड़ा सा लेकर लगा सकती हैं या चाहें, तो ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर सकती हैं।
इस तरह के ब्लश स्किन पर ड्यूई और ग्लास-स्किन जैसे नजर आते हैं, जो चेहरे को और खूबसूरत दिखाते हैं।
सर्दियों में क्रीम और लिक्विड ब्लश लगाने के टिप्स
अगर आप भी सर्दियों में पाउडर ब्लश की जगह क्रीम और लिक्विड ब्लश लगाने वाली हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- क्रीम या लिक्विड ब्लश को फाउंडेशन या मॉइस्चराइजर के तुरंत बाद ना लगाएं। इसे कुछ देर रूककर लगाएं।
- लिक्विड और क्रीम ब्लश का रंग काफी गहरा होता है, इसलिए बहुत सारा लगाने से बचे।
- इसे लगाने के लिए पहले गालों पर हल्के डॉट्स लगाएं और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ब्लेंड करें।
निष्कर्ष:सर्दियों में मेकअप करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में आप पाउडर ब्लश की जगह इस लेख में बताए गए 2 खास ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके मेकअप लुक को शानदार और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इस विंटर सीजन अपने मेकअप रूटीन में आप पाउडर ब्लश की जगह क्रीम या लिक्विड ब्लश जरूर शामिल करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: Magnific
