Dry Skin Winter Care Routine: हल्की-हल्की सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और सबसे पहले बदलते मौसम का असर स्किन पर पड़ता है, इससे चेहरा रूखा हो जाता है, होंठ फटने लगते हैं और एड़ियां इतनी सख्त हो जाती हैं कि चलने में भी दर्द होने लगता है। बाहर की ठंडी हवा और अंदर का हीटर, दोनों मिलकर स्किन की सारी नमी खींच लेते हैं। कई महिलाएं सर्दियों में क्रीम तो लगाती हैं, लेकिन सही तरीके से नहीं लगाती हैं। कभी दिन में एक बार लगा लेती हैं और कभी भूल जाती हैं। इसी वजह से स्किन ठीक नहीं होती है।
सर्दियों में स्किन इतनी रूखी क्यों हो जाती है?
सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है। ठंडी हवा बाहर से और हीटर की गर्म हवा अंदर से स्किन को सुखा देती है। होंठ सबसे पहले फटते हैं क्योंकि उनमें तेल बनाने वाली ग्रंथियां नहीं होती है। एड़ियां धीरे-धीरे मोटी और सख्त होने लगती हैं। गर्म पानी से नहाना, कम पानी पीना और बंद जूते पहनना इस रूखेपन को और बढ़ा देता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो होंठों और एड़ियों में दरारें पड़ जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे महिलाएं सर्दियों में स्किन का ख्याल रख सकती हैं।
वो आदतें जो स्किन को करती हैं खराब
कई आदतें बिना जाने स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। जिसमें कुछ खास हैं जैसे-
- होंठों को बार-बार जीभ से चाटना, जो उन्हें और ज्यादा सुखा देता है।
- नहाने के बाद क्रीम न लगाना स्किन को ड्राई कर देता है।
- बहुत गर्म पानी से नहाना स्किन का नेचुरल तेल छीन लेता है।
- ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना एड़ियों को और ज्यादा फाड़ देता है।
Photo Credit: Magnific
1. सर्दियों की क्रीम का इस्तेमाल
सर्दियों में हर महिला को क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। उन महिलाओं को सबसे ज्यादा करना चाहिए, जिनकी बहुत ही ज्यादा ड्राई रहती है। आइए जानते हैं।
फटे होंठों के लिए
होंठों के लिए सर्दियों की क्रीम या लिप बाम का सही इस्तेमाल सबसे जरूरी है। सादी, बिना फ्लेवर वाली बाम आप चुन सकती हैं, जिसमें घी, नारियल तेल, शिया बटर या पेट्रोलियम जेली हो सकती हैं। इसे सिर्फ तब न लगाएं, जब होंठ फटे। इन्हें सुबह उठते ही, खाना खाने के बाद, बाहर जाने से पहले और सोने से पहले जरूर लगाएं।
रात का केयर सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि सोते समय होंठ खुद को ठीक करते हैं। हफ्ते में एक-दो बार होंठों की हल्की स्क्रबिंग करें। चीनी में थोड़ा शहद मिलाकर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर तुरंत बाम लगा लें। अगर होंठों से खून आ रहा है तो स्क्रब न करें।
2. फटी एड़ियों के लिए
एड़ियों के लिए सर्दियों की क्रीम सबसे अच्छा इलाज है। हफ्ते में 2-3 बार आप गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट तक पैर भिगो सकती हैं। इससे सख्त स्किन नरम हो जाती है। फिर हल्के हाथ से प्यूमिक स्टोन से रगड़ें। जोर से रगड़ना नहीं है, बस ऊपरी रूखी परत हटानी है। इसके बाद तुरंत मोटी क्रीम लगाएं।
नारियल तेल, तिल का तेल या सरसों का तेल भी आप लगा सकती हैं। क्रीम लगाकर कॉटन के मोजे पहन लें। मोजे नमी को अंदर बंद कर देते हैं और एड़ियां जल्दी ठीक होती हैं।
Photo Credit: Magnific
3. पूरे चेहरे और हाथों के लिए
सर्दियों की क्रीम का तीसरा सबसे अच्छा इस्तेमाल चेहरे और हाथों के लिए किया जा सकता है। नहाने के 5 मिनट के अंदर ही क्रीम लगा लें। इस समय स्किन में थोड़ी नमी होती है और क्रीम उसे अंदर बंद कर देती है। चेहरे पर क्रीम लगाते समय हल्के हाथ से ऊपर की तरफ मसाज करें।
वहीं, हाथों पर दिन में 2-3 बार क्रीम लगाएं, खासकर बर्तन धोने और ठंडे पानी में काम करने के बाद। कोहनी और घुटनों पर भी थोड़ी ज्यादा क्रीम लगाएं क्योंकि ये जगह सबसे ज्यादा रूखी होती है।
Photo Credit: Pinterest
किन चीजों से बचें?
- फ्लेवर वाले लिप बाम से बचें। ये फटी स्किन को और परेशान करते हैं।
- मैट लिपस्टिक और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक भी होंठों को और सुखा देती है।
- अगर कोई क्रीम लगाने पर जलन हो रही है तो उसे तुरंत बंद कर दें।
- बहुत टाइट जूते और बहुत खुले चप्पल दोनों से बचें। टाइट जूते एड़ियों को रगड़ते हैं और खुले चप्पल स्किन को सूखी हवा के संपर्क में लाते हैं।
- घर में भी ठंडे फर्श पर नंगे पैर न चलें।
सर्दियों में सुंदर स्किन के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। बस एक अच्छी क्रीम और उसे लगाने का सही तरीका काफी है। होंठों पर दिनभर बाम, एड़ियों पर रात को मोटी क्रीम और मोजे, और नहाने के बाद पूरे शरीर पर क्रीम, यही 3 इस्तेमाल आपकी पूरी सर्दी बदल देंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit: Gemini
