क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोज-रोज बाल धोकर थक गए हैं? शाम को बाल एकदम सिल्की रहते हैं और फिर अगली सुबह बालों में चिपचिपाहट आ जाती है? अगर हां, तो गलती आपके महंगे शैंपू की नहीं है। अक्सर हम बालों की चिपचिपाहट के लिए तेल या शैंपू को दोष देते हैं, लेकिन असली वजह हमारी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जो हम नहाते समय करते हैं। कंडीशनर लगाने के तरीके से लेकर बाल सुखाने की आदत तक, ये गलतियां आपके स्कैल्प को अगले दिन ही ऑयली बना सकती हैं।

बाल चिपचिपे होने के कारण

बाल धोने के अगले ही दिन अगर आपके बाल ऑयली लगते हैं, तो इसका कारण शैंपू नहीं बल्कि नीचे दी गईं ये बातें हो सकती हैं। आइए इनके बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

1- कंडीशनर स्कैल्प में लगाएं

बाल धोते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कंडीशनर को सिर्फ लंबे बालों में ही लगाएं। स्कैल्प में या फिर जड़ों में लगाने से बाल ऑयली लगने लगते हैं। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि स्‍कैल्‍प खुद का नेचुरली ऑयल बनाता है।

2- बालों को साफ से धोएं

शैंपू या कंडीशनर लगाने के बाद अपने बालों को साफ से धोना चाहिए। अगर थोड़ा भी शैंपू रह जाता है, तो मैल जमने लगता है और फिर बाल ऑयली हो जाते हैं।

image credit- magnific

3- गंदी कंघे का इस्तेमाल

बाल धोने के बाद हमेशा साफ कंघे का इस्तेमाल करें। गंदे कंघा का इस्‍तेमाल करने से आपके बाल फिर से गंदे होकर ऑयली हो जाते हैं।

4- पर्सनल कंघे का करें उपयोग

कभी भी दूसरों की कंघा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दूसरे के बालों की गंदगी आपके स्‍कैल्‍प में आ जाएगी।

image credit-magnific

5- हार्ड वॉटर

कोशिश करें कि खारे पानी से बाल न धोएं, क्योंकि खारे पानी से बाल ऑयली होने लगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खारे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्‍स होते हैं, जो शैंंपू के साथ मिलकर बालों पर एक चिपचिपी परत छोड़ देते हैं।

6- शैंंपू सीधे सिर पर न डालें

जब भी अपने बालों को धोएं, तब एक बात ध्यान में रखें कि सीधे शैंपू न लगाएं, इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। ऐसा करने से बाल चिपचिपे नहीं होंगे।

7- तेल को अच्छे से साफ करना

अगर आपने बालों में तेल लगाया है, तो बालों को अच्‍छी तरह से धोएं। अगर बालों में तेल लगा होगा, तो वो चिपचिपे ही लगेंगे।

अगली बार नया शैंपू खरीदने से पहले अपनी इन आदतों पर ध्यान दें। बाल धोने का सही तरीका, साफ कंघी का इस्तेमाल और पानी की क्वालिटी का ख्याल रखकर आप इस रोज-रोज की चिपचिपाहट से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific