चेहरे पर मौजूद बारीक अनचाहे बाल खूबसूरती और रंगत को दबा देते हैं। खासकर गालों के आसपास और चिन पर उगने वाले बाल मेकअप लुक को भी खराब कर देते हैं। इन बालों को हटाने के लिए अक्सर महिलाएं फेस वैक्स या थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं। हालांकि, ये तरीके दर्दनाक होने के साथ-साथ त्वचा को ढीला और काला भी बना सकते हैं। अगर आप बिना दर्द के और कम खर्च में घर पर ही इन अनचाहे बालों को कम करना चाहती हैं, तो रसोई में मौजूद गेहूं के आटे का यह उपाय आजमा सकती हैं।
चेहरे से अनचाहे बालों को कम करने का नुस्खा
गेहूं का आटा सिर्फ रोटियां बनाने के ही काम नहीं आता, बल्कि इसकी मदद से चेहरे के अनचाहे बालों को भी आसानी से कम किया जा सकता है। गेहूं के आटे से आप एक प्राकृतिक होममेड उबटन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।
घरेलू उबटन तैयार करने की सामग्री
- 2 चम्मच गेहूं का आटा
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच कच्चा दूध
गेहूं के आटे से उबटन बनाने का आसान तरीका
गेहूं के आटे का उबटन बनाकर आप न सिर्फ चेहरे के बालों को कम कर सकती हैं, बल्कि पार्लर के फिजूल खर्चों से भी बच सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है-
- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच गेहूं का आटा लें।
- अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
- दोनों चीजों को मिलाने के बाद 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चा दूध डालें।
- अब इसे अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, आपका घरेलू उबटन बनकर तैयार है।
चेहरे पर उबटन लगाने का सही तरीका
उबटन का पूरा असर पाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
- सबसे पहले तैयार किए गए उबटन को चेहरे के उस हिस्से पर लगाएं, जहां अनचाहे बाल हैं।
- उबटन लगाते समय इसे बालों के उगने की दिशा में लगाएं।
- इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें, जब तक कि त्वचा में हल्का खिंचाव न महसूस होने लगे।
- इसके बाद हाथों में थोड़ा सा पानी लें और बालों के उगने की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से रगड़ते हुए उबटन को निकालें।
- इसी तरह आप पूरे चेहरे के अनचाहे बालों को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं? ट्राई करें यह DIY उबटन
गेहूं के आटे के उबटन के फायदे
गेहूं के आटे से बने इस होममेड उबटन के कई बेहतरीन फायदे हैं -
- इस उबटन से त्वचा पर उतना खिंचाव या दर्द नहीं होता, जितना थ्रेडिंग और वैक्सिंग में सहना पड़ता है।
- आटे का यह गाढ़ा उबटन एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है, जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकालता है।
- आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही चेहरे के बालों को कम कर सकती हैं।
निष्कर्ष: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अगर आप भी हर महीने पार्लर में पैसे खर्च करती हैं, तो अब ऐसा करने से बचें और घर पर ही गेहूं के आटे का यह असरदार उबटन तैयार कर इस्तेमाल करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)
-1788428256393_m.webp)