How To Fix Frizzy Hair In Morning: सुबह सोकर उठने के बाद अगर आपके बाल रूखे, उलझे और फूले हुए नजर आते हैं, तो उन्हें ठीक करने के लिए हर बार शैंपू करना जरूरी नहीं होता है। लीव-इन कंडीशनर से लेकर सीरम तक कुछ आसान तरीकों की मदद से आप बिना बाल धोए अपने बालों को दोबारा संवार सकती हैं। आइए जानते हैं आसान तरीका।

सुबह उलझे बालों को ठीक करने का तरीका

अगर आप भी रोज सुबह उठकर अपने उलझे बालों को देखकर परेशान हो गईं है, तो इन तरीकों को अपनाकर इन्हें सुधारें।

1- हल्के पानी का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहती हैं कि बाल सुबह फ्रिजी न हो, तो सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में पानी भरें। अब बालों की लंबाई पर हल्का स्प्रे करें। ध्यान रहे की बाल गीले न हों, बस नम रहें। इससे बालों को दोबारा शेप देने और उन्हें संभालना आसान होता है।

2- लीव-इन कंडीशनर से बालों को बनाएं मुलायम

बालों की नमी बनाए रखने और रूखापन कम करने के लिए हल्के लीव-इन कंडीशनर का यूज कर सकती हैं। इसे लगाने के लिए थोड़ा कंडीशनर हथेलियों पर लें और दोनों हाथों को आपस में रगड़ें। फिर बालों की लंबाई पर धीरे-धीरे लगाएं। इससे बाल मुलायम बनेंगे और बिखरे हुए हिस्से भी संभल जाएंगे।

image credit-magnific

3- हाथों से प्रेस करके बनाएं बालों की वेव्स

बालों की नेचुरल लहरों को दोबारा सही करने के लिए उन्हें नीचे से ऊपर की ओर हथेलियों से हल्के-हल्के दबाएं। इस तरीके को स्क्रंचिंग कहा जाता है। इससे बालों के नेचुरल वेव्स का शेप मिलता है और बाल कम उलझे हुए लगते हैं।

4- हेयर ऑयल या सीरम से दूर करें फ्रिजीनेस

अगर बालों के कुछ हिस्से अब भी फूले हुए नजर आ रहे हैं, तो हल्के हेयर ऑयल को थोड़ा सा इस्तेमाल करें। इसे बालों की बीच की लंबाई से सिर तक लगाएं। इससे बालों का रूखापन कम होता है और छोटे-छोटे बालों को संभालना आसान हो जाता है।

5- सूखे बालों में ब्रश न करें

लहराते बालों को सुबह सूखने के बाद पैडल ब्रश से जोर-जोर से कंघी नहीं करनी चाहिए। इससे बालों की नेचुरल लहरें अलग हो सकती हैं और बाल ज्यादा फूले हुए दिखाई दे सकते हैं। उलझन दूर करने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें। कंघी करते समय बालों का हल्का नम होना बेहतर रहता है।

image credit-magnific

रात में इन तरीकों से रोकें सुबह की फ्रिजीनेस

सुबह बालों को कम उलझा हुआ रखने के लिए रात में उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। आइए जानते हैं तरीका।

  • साटन या सिल्क का तकिया कवर लगाएं। इनकी चिकनी सतह बालों और तकिए के बीच घर्षण कम करती है, जिससे सुबह बाल कम उलझते हैं।
  • बालों को ढीले जूड़े की तरह बांधें। इसके लिए साटन स्क्रंची का इस्तेमाल करें। इस तरीके को 'पाइनएप्पल स्टाइल' कहा जाता है।
  • अगर आप सुबह एक जैसी और व्यवस्थित वेव्स चाहती हैं, तो बालों में हल्का टेक्सचराइजिंग स्प्रे लगाकर ढीली चोटियां बना सकती हैं।
  • इन आसान तरीकों को अपनाकर आप सुबह बिना बालों को पूरी तरह धोए उनकी नेचुरल लहरों को बेहतर तरीके से संवार सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: बालों का रूखापन दूर करके उन्‍हें शाइनी बनाने के लिए ये 4 चीजें लगाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific