काजल, आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं को काजल लगाना पसंद होता है, लेकिन कुछ महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि क्या उनकी आंखों पर काजल सही लगेगा? अगर आप भी इसे लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, कि क्या हमारी आंखों पर काजल सही लगेगा या नहीं, तो आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से बताएंगे कि किन महिलाओं को कैसे काजल का इस्तेमाल करना चाहिए? 

मेकअप आर्टिस्ट से जानें काजल लगाने का सही तरीका

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी, जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया किमेकअप के दौरान कई बार छोटी-छोटी गलतियां हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं। ऐसे में अगर सही से काजल ना लगाएं, तो इससे भी पूरे चेहरे का लुक खराब हो सकता है। ऐसे में अब आप अपनी आंखों के शेप के हिसाब से काजल लगा सकती हैं।

छोटी आंखों वाली महिलाएं ऐसे लगाएं काजल

अगर आपकी आंखें बहुत छोटी हैं और आप अपनी छोटी आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप काजल लगाते वक्त आंखों के नीचे वाले हिस्से पर ज्यादा गहरा काजल लगाने के बजाय एक पतली सी लेयर लगा सकती हैं। पतली लेयर छोटी आंखों के लिए परफेक्ट हो सकती है, साथ ही जब भी आप पतली लेयर लगाएं, तो आंखों के आसपास यानी कॉर्नर पर भी ज्यादा गहरा और डार्क काजल लगाने से बचें। यह खूबसूरती को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलत‍ियां, छोटी आंखें भी द‍िखेंगी बड़ी

बड़ी आंखों वाली महिलाएं ऐसे करे काजल का इस्तेमाल

इसके अलावा अगर आपकी आंखें बड़ी हैं, तो आप बड़ी आंखों पर बोल्ड और गहरा काजल लगाकर अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आप बड़ी आंखों पर पतला और हल्का काजल लगाएंगी, तो यह उतना उभार नहीं दे पायेगा, ऐसे में बेहतर है कि बड़ी आंखों वाली महिलाएं गहरा काजल लगाएं। आप काले कलर के काजल के अलावा नीला और सफेद रंग का काजल भी चुन सकती हैं, यह आंखों को अट्रैक्टिव बना सकता है।

यह भी पढ़ें- बाजर के केमिकल वाले प्रोडक्ट के बजाय घर पर तैयार करें नीम की पत्तियों से बना ये होममेड हर्बल काजल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific