आजकल लोग बालों काे लंबा, शाइनी और घना बनाने के ल‍िए कई तरह के महंगे शैंपू, सीरम, हेयर मास्‍क का का इस्‍तेमाल करते हैं। कुछ लोग ताे ऐसे हैं जो हर महीने हेयर स्‍पा भी करवाते हैं, फ‍िर भी बालों का झड़ना, ड्राईनेस जैसी द‍िक्कतें बनी रहती हैं। ऐसे में लोग नए-नए तरीके अपनाते हैं। इन द‍िनों सोशल मीड‍िया पर एक हेयर केयर रूटीन काफी ट्रेंड कर रहा है ज‍िसे Italian Hair Wash Method कहा जा रहा है।

इस तरीके की खास बात ये है क‍ि इसमें क‍िसी महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्ट्स की नहीं बल्‍क‍ि बालों को सही तरीके से धोने की बात कही गई है। हम आपको इस इटैल‍ियन हेयर वॉश के बारे में बता रहे हैं। इस पर हमने ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव से भी कंफर्मेशन ल‍िया है। आइए इसके बारे में वि‍स्‍तार से जानते हैं-

क्‍या है इटैल‍ियन हेयर वॉश मेथड?

बताया जाता है क‍ि इटली की मह‍िलाएं स‍िर्फ बालों को धुलने पर ही फोकस नहीं करती बल्‍क‍ि उनका पूरा ध्‍यान स्‍कैल्‍प की सफाई पर होता है। इसी कारण उनके बाल लंबे समय तक हेल्‍दी, शाइनी और घने नजर आते ह‍ैं।

यह भी पढ़ें- मॉनसून में बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए कितनी बार करें शैंपू?

स्‍कैल्‍प को रखें हेल्‍दी

अच्छे बालों के ल‍िए सि‍र्फ शैंपू और ऑयल‍िंग करना ही काफी नहीं माना जाता है। स्कैल्प को साफ और हेल्‍दी रखना भी उतना ही जरूरी है। इससे बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं। इटैल‍ियन हेयर वॉश में भी स्‍कैप्‍ल को सही तरीके से साफ करने और उनकी केयर करने पर ज्‍यादा ध्‍यान द‍िया जाता है।

शैंपू लगाने का तरीका भी जानें

हम सभी जब भी बालों में शैंपू लगाते हैं तो सीधे स‍िर के बीच में लगा लेते हैं और जल्‍दी-जल्‍दी बालों को धुलने लगते हैं, लेक‍िन इटैल‍ियन हेयर वॉश में ऐसा नहीं क‍िया जाता है। इसमें शैंपू को अलग-अलग जगहों पर और स्‍कैल्‍प में लगाया जाता है ताक‍ि पूरे स‍िर की अच्‍छे से सफाई हो सके।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Conditioner: बालों को मिलेगा स्मूथ और शाइनी लुक, ये नेचुरल हेयर कंडीशनर करें ट्राई

उंगल‍ियों के पोरों से मसाज करें

हम में से ज्‍यादातर लोग बाल धुलते समय नाखूनों से सि‍र में रगड़ने लगते हैं। इससे स्‍कैल्‍प को नुकसान पहुंचने लगता है। इस इटैल‍ियन हेयर वॉश ट्रि‍क में कहा जाता है क‍ि हमेशा शैंपू करते समय उंगल‍ियों के पोरों से ही स‍िर में मसाज करना चाह‍िए। गोल-गोल घुमाते हुए जब आप स्‍कैल्‍प में मसाज करेंगी तो उसकी सफाई भी होगी।

डबल क्लींजिंग करें

अगर आपके बालों में ज्यादा ऑयल या धूल जमा हाे जाते हैं, तो एक बार शैंपू करने से ही सफाई नहीं होती है। आप दो बार भी शैंपू कर सकती हैं। यानी पहले शैंपू से गंदगी को साफ करते हैं, फिर दूसरी बार में थोड़ा सा शैंपू लगाकर स्कैल्प को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है।

जल्दबाजी में बाल धोने से बचें

बहुत से लोग सिर्फ दो-तीन मिनट में बाल धोकर बाहर आ जाते हैं, लेकिन इस हेयर वॉश रूटीन में आपको थोड़ा टाइम देना होता है। शैंपू लगाने के बाद स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ करना और बालों को पानी से तब तक धुलें जब तक सारा फेना खत्‍म न हो जाए।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मॉम बालों में लगाती हैं ये DIY Hair Mask, बाल बनेंगे स्‍मूथ और घने

Italian Hair Wash Method के फायदे

  • स्कैल्प की अच्‍छे से सफाई होती है।
  • बालों में फ्रेशनेस बनी रहती है।
  • स्कैल्प को र‍िलैक्‍स मिलता है।
  • इससे बाल भी मजबूत और शाइनी नजर आते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

आपको बता दें क‍ि इस ट्र‍िक से रातों रात आपको फायदा नहीं मि‍लेगा। आपको समय देना ही होगा। बस ध्‍यान रखें क‍ि बहुत ज्‍यादा बार भी शैंपू नहीं करना है, क्‍योंक‍ि इससे आपके बालों में ड्राईनेस बढ़ सकती हैं। बालों का टूटना भी ज्‍यादा हो सकता है। साथ ही स्‍कैल्‍प को भी नुकसान पहुंच सकता है। एक र‍िसर्च इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी में ये बातें बताई गईं हैं। आप हफ्ते में दो बार बालों में शैंपू कर सकती हैं।

तो अगर आप भी बालों को हेल्‍दी, मजबूत और घना बनाना चाहती हैं तो ये इटैल‍ियन हेयर वॉश मेथड ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik