महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद भी कई लोगों को अपने चेहरे पर फर्क देखने को नहीं मिलता है, जिसकी वजह से वे हमेशा परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो नहीं आ रहा है, तो अब आप एक खास काम कर सकती हैं। घर में मौजूद इन 4 चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करने से आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।आइए जानते हैं इन चार चीजों के बारे में।

फ्रिज में रखें ये 4 चीजें 

ग्लोइंग स्किन और नेचुरल खूबसूरती पाने के लिए आप नीचे दी गई इन 4 चीजों को फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें चेहरे को ग्‍लोइंग बनाने के साथ उमस भरे मौसम में स्किन को ठंडक पहुंचाने में भी मदद करेंगी।  

चावल का पेस्ट

गर्मी और उमस के मौसम में त्वचा चिपचिपी और बेजान होने लगती है। ऐसे में स्किन को फ्रेश और ठंडा रखने के लिए आप चेहरे पर चावल के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले आप चावल के चावल को रात में पानी में भिगोकर रखें। दूसरे दिन इसे मिक्सी में पीसकर एक कांच की शीशी में भर दें। अब इस शीशी को आप फ्रिज के अंदर रख दें। आप इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगा सकती हैं। यह ठंडा पेस्ट आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा।

खीरे के जूस की आइस क्यूब्स 

आप स्किन को तरोताजा रखने के लिए खीरे के जूस से आइस क्यूब्स बनाकर इन्हें फ्रीजर में रख सकती हैं। अब आप हफ्ते में दो बार इन आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करके चेहरे की सिकाई और मसाज कर सकती हैं। यह स्किन को फ्रेश रखने में बहुत फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

कच्चे दूध और गुलाब जल का होममेड सीरम

आप फ्रिज में कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर एक बेहतरीन होममेड सीरम तैयार कर सकती हैं। इसे एक कांच की शीशी या स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। अब आप हफ्ते में एक या दो बार इस सीरम को अपने चेहरे पर स्प्रे करें और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इससे भी आपको चेहरे पर काफी अच्छा ग्लो देखने को मिलेगा।

ठंडी दही और शहद का फेस पैक

सबसे आखिरी में, आप फ्रिज में एक कटोरी में दही और थोड़ा सा शहद मिलाकर रखें। इस ठंडे-ठंडे मिश्रण को आप अपने चेहरे पर पैक की तरह लगाएं। ऐसा आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं, इससे स्किन को नमी मिलेगी और चेहरे पर काफी निखार देखने को मिलेगा।

अगर आपकी भी स्किन बेजान रहती है और आप इसे ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इन चीजों को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इन चीजों को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। 

यह भी पढ़ें- DIY Honey Face Packs for Glowing Skin: महंगे केमिकल फेशियल के बजाय शहद में इन 2 चीजें को मिलाकर बनाएं खास फेस पैक, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit : magnific