गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम समस्या है, लेकिन यह पसीना स्कैल्प पर गंदगी और डैंड्रफ जैसी समस्याएं अपने साथ लेकर आता है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्कैल्प पर होने वाले पसीने और बालों के रूखेपन की वजह से बेहद परेशान हैं और कई बार पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट भी ले चुकी हैं, लेकिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला है, तो अब परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया असरदार हेयर क्लींजर इस्तेमाल कर बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही स्कैल्प को ठंडक पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
होममेड हेयर क्लींजर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि बेजान और रूखे बाल कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जो हमेशा शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। अगर आप भी अपने स्कैल्प से आने वाली बदबू और गंदेपन को कम करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एक खास होममेड हेयर क्लींजर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हेयर क्लींजर बनाने के लिए सामग्री
- छाछ
- आंवला रस
- नीम का पानी
हेयर क्लींजर बनाने का तरीका
- क्लीन्ज़र बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में नीम के पत्ते को उबाल के पानी को आधा कर छान लें।
- पानी गुनगुना होने के बाद आप इस में थोड़ी खट्टी छाछ और 2 बड़े चम्मच आंवला का रस मिला दें।
- तीनों चीजों को अच्छी तरह आपस में मिक्सकर एक बॉटल में भर कर रख लें।
- आपका लिक्विड हेयर क्लींजर बनकर तैयार है।
- इस क्लींजर को लगाने से पहले अपने बालों और स्कैल्प को नॉर्मल पानी से हल्का गीला कर लें।
- उसके बाद इस लिक्विड क्लींजर को बालों के डालकर मसाज करें।
- आप 10 से 20 मिनट तक मसाज कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अब आपका होममेड हेयर क्लींजर बनकर तैयार है। आप इस क्लींजर से अपने बालों को एक हफ्ते में दो बार दो सकती है। इससे स्कैल्प ठंडा रहेगा और बाल झड़ने की समस्या भी कम हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप इस क्लींजर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- होममेड हेयर क्लींजर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
