एलोवेरा चेहरे के लिए बेहद ही फायदेमंद माना गया है। अधिकतर भारतीय महिलाएं अपनी स्किन को हाइड्रेट और खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा में दो चीजों को मिक्सकर एक खास पेस्ट बनाकर आप इसका स्किन पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बेहद फायदा देखने को मिल सकता है। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एलोवेरा के खास उपाय बताएंगे, जिसे आप घर बैठे आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट इसे इस उपाय के बारे में।

एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप भी चेहरे पर होने वाली त्वचा संबंधित परेशानियों का सामना कर रही हैं। खासकर गर्मी के मौसम में तेज धूप में चेहरे की चमक छीन ली है, तो अब आप परेशान होने के बजाय और महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय घर पर रहकर एलोवेरा में दो चीजों को मिक्सकर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। एलोवेरा पेस्ट बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

एलोवेरा पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

एलोवेरा पेस्ट बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटी कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।
  • अब इसमें 1 से 2 चम्मच कच्चा दूध लें और केसर के 4-5 धागे डाल दें।
  • तीनों सामग्री को कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए मिलाकर छोड़ दें।



  • इस पेस्ट को तब तक अच्छी तरह फेंटें, जब तक कि तीनों चीजें स्मूथ पेस्ट न बन जाएं।
  • अब आप इस पेस्ट को रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अब आपका खास एलोवेरा पेस्ट बनाकर तैयार है। आप इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखे, उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो सकती है। एलोवेरा से तैयार इस पेस्ट को आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Skin Care Home Remedy: एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगाएं ये एक चीज, चेहरा दिखेगा साफ और ग्लोइंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk