15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस और सोसायटियों तक कई तरह के देशभक्ति से जुड़े प्रोग्राम होते हैं। इस अवसर पर लड़कियां और महिलाएं एथनिक आउटफिट्स पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर हैवी मेकअप करने के बजाय सिंपल और लाइट मेकअप रखना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको मिनटों में होने वाले आई-मेकअप के तरीके बताएंगे।
15 अगस्त के लिए आसान और झटपट आई-मेकअप हैक्स
15 अगस्त पर झटपट होने वाले आई-मेकअप हैक्स को आजमाकर आप गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। ये स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगे:
1. ऑरेंज और ग्रीन आईलाइनर का इस्तेमाल
इस साल स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो रंगीन आईलाइनर्स सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आप अपनी ऊपर की पलकों पर ऑरेंज रंग का आईलाइनर लगाएं और वॉटरलाइन के ठीक नीचे गहरे हरे रंग का काजल या आईलाइनर ड्रा करें। यह सिंपल डबल-विंग लुक आपकी आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के साथ ही चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ा देगा।
2. व्हाइट काजल और इनर-कॉर्नर हाइलाइटर
अगर आप अपनी आंखों को बड़ा और ब्राइट दिखाना चाहती हैं, तो सफेद काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपनी आंखों की वॉटरलाइन में ब्लैक काजल की जगह व्हाइट या न्यूड काजल लगाएं। इसके बाद आंखों के इनर-कॉर्नर पर हल्का सा सिल्वर हाइलाइटर टच दें। इससे आपकी आंखें न सिर्फ बड़ी दिखेंगी, बल्कि पूरे चेहरे का लुक निखरकर आएगा।
यह भी पढ़ें- ऑफिस जाने से पहले ऐसे करें लाइट आई मेकअप, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती
3. क्लासिक स्मज्ड ग्रीन काजल लुक
इन सब के अलावा आप स्वतंत्रता दिवस पर एथनिक लुक को खास बनाने के लिए सफेद सूट या लाइट कलर की साड़ी के साथ स्मोकी और स्मज्ड आई-मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए आंखों की ऊपर और नीचे की पलकों पर डार्क ग्रीन आईपेंसिल लगाएं। इसके बाद स्मजर ब्रश की मदद से इसे हल्का सा फैला लें। ऐसा करने से आपको परफेक्ट एथनिक और बोल्ड आई लुक मिल जाएगा।
4. तिरंगा शेड ग्लिटर एंड शिमर टच
15 अगस्त के किसी भी इवेंट में जाने से पहले आप आंखों को हल्का शिमर टच दे सकती हैं। इसके लिए अपनी आईलिड पर हल्का सा गोल्ड या ऑरेंज शिमर लगाएं और बाहरी कोने पर ग्रीन आईशैडो ब्लेंड करें। यह कॉम्बिनेशन भी आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- सावन में ग्रीन स्मोकी आई मेकअप करें ट्राई, दिखेंगी बला की खूबसूरत
स्वतंत्रता दिवस पर हैवी मेकअप करने के बजाय आप घर पर कुछ ही मिनटों में आई-मेकअप की ये आसान और झटपट ट्रिक्स आजमाकर अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
