हर 15 अगस्त टीवी पर आती थी मनोज कुमार की ये फिल्म, मन में देशभक्ति का जोश भर देते हैं इसके गाने

15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। यूं तो देशभक्ति का भाव हर दिन, हर नागरिक के दिल में होना चाहिए, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा की स्वतंत्रता दिवस के खास दिन पर देशभक्ति का जोश हमारी रगों में भर जाता है। बचपन के दिनों में इस दिन स्कूल में हम कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे और इसलिए भी इस दिन का हमें बहुत इंतजार रहता था। स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति के गाने और फिल्में हमारे जोश में दोगुना कर देते हैं। क्या आपको पता है कि मनोज कुमार की एक ऐसी फिल्म थी, जिसे एक वक्त पर दूरदर्शन पर लगभग हर 15 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाता था। इस फिल्म के गाने आज भी हमारे अंदर जोश पैदा कर देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह कौन-सी फिल्म थी?
दूरदर्शन पर 100 से ज्यादा बार टेलीकास्ट हो चुकी है फिल्म 'उपकार'
15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर मनोज कुमार की फिल्म 'उपकार' को दूरदर्शन पर जरूर टेलीकास्ट किया जाता था। इसे डीडी नेशनल पर 100 से ज्यादा बार दिखाया जा चुका है। इसे 15 अगस्त यानी आजादी की वर्षगांठ पर दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा दिखाई गई फिल्म बताया जाता है। हालांकि, इसे ऑफिशियली प्रमाणित नहीं किया जा सकता है, लेकिन इतना जरूरी है कि 'भारत कुमार' की इस फिल्म और इसके गानों के बिना एक वक्त पर आजादी का उत्सव अधूरा सा लगता था।

ऑडियंस के दिल में बसा है फिल्म का यह गाना
इस फिल्म का गाना 'मेरे देश की धरती' आज भी हमें देशभक्ति के जोश से भर देता है। महेंद्र कपूर की आवाज में यह गाना उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी 15 अगस्त के जश्न में अक्सर इस गाने को प्ले किया जाता है।

दर्शकों के दिलों में उतर गई थी यह फिल्म
साल 1967 में रिलीज हुई 'उपकार' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इसकी गिनती आज भी हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में होती है। फिल्म की कहानी दो भाइयों के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म काफी हद तक उस वक्त के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मशहूर नारा 'जय जवान, जय किसान' से प्रेरित बताई जाती है। फिल्म में देख के जवान और किसान की अहमियत को बखूबी दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या था मनोज कुमार का आखिरी इंटरव्यू? जिसमें लेजेंड एक्टर ने अक्षय कुमार पर दे दिया था बड़ा स्टेटमेंट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी, फिल्मी गलियारों के किस्से और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।