आज के समय में लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्‍याएं हो रही हैं। किसी के बाल ज्‍यादा टूट रहे हैं। तो कोई बेजान, रूखे और दोमुंहे बालों से परेशान है। ऐसे में कई लोग महंगे शैंपू, सीरम और कंडीशनर खरीदकर इस्‍तेमाल करते ह‍ैं। वहीं कुछ लोग हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। हालांक‍ि, इसके बाद भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मि‍लता है।

ऐसे में अगर आप भी बालों को नेचुरली खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ग्‍लोबल स्‍टार प्र‍ियंका चोपड़ा की माॅम डॉ. मधु चोपड़ा ने एक हेयर मास्‍क के बारे में जानकारी दी है। इसके इस्‍तेमाल से आपके बाल भी मजबूत, स्‍मूथ और शाइनी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं-

 

हेयर मास्क बनाने के ल‍िए क्‍या चाह‍िए?

डॉ. मधु चोपड़ा ने जो पोस्‍ट शेयर क‍िया है, उसके मुताब‍िक, इस हेयर मास्क को बनाने के लिए ये चीजें चाह‍िए-

यह भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने के कितनी देर बाद करना चाहिए शैंपू? ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें

  • नारियल तेल
  • मेथी दाना
  • रोजमेरी
  • पके हुए चावल का पानी
  • चिया सीड्स

ये सभी चीजें आमतौर पर आसानी से हर घर में मिल जाती हैं और घर पर ही इस्तेमाल की जा सकती हैं।

कैसे बनाएं ये हेयर मास्क?

इस मास्क को बनाने के लि‍ए सबसे पहले चिया सीड्स को कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें ताकि वे जेल जैसे बन जाएं। इसके बाद नारियल तेल, मेथी दाना, रोजमेरी और पके हुए चावल के पानी को मिलाकर एक पेस्‍ट बना लें। फिर इसमें भीगे हुए चिया सीड्स मिला दें। चिया सीड्स की वजह से ये थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा हो जाएगा, जिससे इसे बालों पर आप आसानी से लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Damaged Hair के ल‍िए घर पर बनाएं हेयर मास्‍क, बाल बनेंगे स्‍मूथ और शाइनी

बालों में कैसे लगाएं?

इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छे से लगाना होगा। ध्यान रखें कि ये हेयर मास्क सिर्फ बालों पर ही नहीं, बल्कि जड़ों तक भी पहुंचे। इससे पूरे बालों पर ये मास्‍क अच्‍छे से लग जाएगा। मास्क लगाने के बाद इसे लगभग एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद आप नॉर्मल तरीके से बालों को धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Shiny Hair Tips: शैंपू में यह 1 चीज मिलाकर धोने से शाइनी और मजबूत होंंगे बाल, एक बार करें ट्राई

ध्यान रखें ये बातें

  • किसी भी नए घरेलू नुस्खे को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर स्कैल्प में किसी तरह की एलर्जी है, तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • हेयर मास्क को जरूरत से ज्यादा बार लगाने से बचें।
  • हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।
  • साफ बालों पर ही ये हेयर मास्‍क लगाएं।

तो अगर आप भी बालों को सुंदर, स्‍मूथ और शाइनी बनाना चाहती हैं तो ये हेयर मास्‍क ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Instagram