बालों से हमारी खूबसूरती और पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारी एक छोटी सी गलती बालों को बुरी तरह बर्बाद कर सकती है। ऐसा ही कुछ सोनल गुप्ता के साथ हुआ। बालों का झड़ना और उनकी ग्रोथ का अचानक से रुक जाना एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। सोनल ने अधूरी जानकारी के चलते बालों के साथ कुछ ऐसे प्रयोग कर बैठीं, जिनका नुकसान बाद में भुगतना पड़ा। ऐसे में इनकी गलतियों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी गलतियों के चलते लड़कियों के बाल खराब हो सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
जरूरत से ज्यादा शैंपू का यूज
उनकी सबसे पहली और बड़ी गलती यह थी कि वह अपने बालों को जरूरत से ज्यादा साफ करने के चक्कर में बहुत अधिक मात्रा में शैंपू का इस्तेमाल करने लगी। उन्हें लगता था कि जितना ज्यादा झाग बनेगा, बाल उतने ही अच्छे से साफ होंगे, लेकिन इसका नतीजा बिल्कुल उल्टा हुआ।
ज्यादा शैंपू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल पूरी तरह खत्म हो गया और बाल अत्यधिक ड्राई यानी रूखे हो गए। जब बाल अपनी प्राकृतिक नमी खो देते हैं, तो वे बीच से टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ पूरी तरह रुक जाती है।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी चेहरे पर कराने जा रही हैं गर्म वैक्स? मेरी इस एक भूल से लें सबक
दो से तीन शैंपू को आपस में मिलाना
फिर उन्होंने एक नया एक्सपेरिमेंट शुरू कर दिया। वह दो से तीन अलग-अलग ब्रांड्स और अलग-अलग खूबियों वाले शैंपू को आपस में मिलाकर बालों में लगाने लगी। उन्हें लगा कि इससे मुझे सभी शैंपू के फायदे एक साथ मिल जाएंगे, लेकिन यह बालों के लिए सबसे खतरनाक साबित हुआ।
बार-बार शैंपू बदलना
मार्केट में जब भी कोई नया एड दिखता था, वह तुरंत अपना पुराना शैंपू बदलकर नया ले आती थी। जल्दी-जल्दी शैंपू बदलने की इस आदत ने बालों के टेक्सचर को पूरी तरह बिगाड़ दिया। हमारे स्कैल्प को किसी भी एक प्रोडक्ट के अनुकूल होने में थोड़ा समय लगता है।
इसे भी पढ़ें - केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़ जब मैंने घर पर बनाया यह तेल, महीने भर में बदल गई बालों की काया
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
