ऑयली स्किन की देखभाल करना एक बड़ी चुनौती होती है। जरा सी लापरवाही चेहरे पर चिपचिपाहट और मुंहासे पैदा कर सकती है। ज्यादातर महिलाएं इंटरनेट पर देखकर कुछ ऐसी चीजें चेहरे पर लगा लेती हैं, जो ऑयली स्किन को और ज्यादा खराब कर देती हैं। मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के डॉ. अरविंद केवी. मिंज (Senior consultant dermatologist, Dr. Anil KV Minz) के अनुसार, ऑयली स्किन वालों को अपने स्किनकेयर रूटीन में कुछ खास चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको इसके माध्यम से बताएंगे कि ऑयली स्किन होने पर क्या न लगाएं? जानते हैं आगे...
ऑयल-बेस्ड क्रीम और बटर
अगर आपकी स्किन पहले से ही काफी मात्रा में तेल बना रही है, तो आपको भारी और थिक क्रीम्स का इस्तेमाल लेना चाहिए। शिया बटर या कोको बटर जैसी गाढ़ी क्रीम चेहरे पर एक मोटी परत बना देती हैं। इससे त्वचा खुलकर सांस नहीं ले पाती और पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स होते हैं।
सीधे तेल न लगाएं
कई लोग चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए नारियल तेल, बादाम तेल या कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऑयली स्किन पर सीधे तौर पर इन तेलों को लगाना सही नहीं है। ये तेल बहुत भारी होते हैं और पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे चेहरे पर ब्लैकहेड्स और जिद्दी मुंहासे तेजी से उभरने लगते हैं।
पेट्रोलियम जेली को कहें 'ना'
रूखेपन से बचने के लिए अक्सर लोग पेट्रोलियम जेली या मिनरल ऑयल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऑयली स्किन के लिए यह बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। यह त्वचा की नेचुरल नमी को ब्लॉक करके चिपचिपाहट को दोगुना कर देता है।
इसे भी पढ़ें - एक छोटी सी गलती से टूटने लगे बाल, रुक गई ग्रोथ; मेरे अनुभव से लें सबक
अल्कोहल वाले प्रोडक्ट्स और कठोर स्क्रब
मार्केट में मिलने वाले अल्कोहल-बेस्ड टोनर शुरुआत में तो चेहरे का तेल सुखा देते हैं और आपको अच्छा महसूस होता है, लेकिन समय के साथ ये त्वचा में जलन और ड्राईनेस पैदा करते हैं। इनका भी इस्तेमाल न करें।
ऑयली स्किन के लिए सही ऑप्शन
ऑयली स्किन वालों को हमेशा वॉटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड प्रोडक्ट्स को ही चुनना चाहिए। आप अपने रूटीन में कम प्रतिशत वाला नियासिनामाइड जेल शामिल कर सकते हैं। साथ ही, चेहरा धोने के लिए सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें - बिना केमिकल Skin को दें नया लुक, घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं हाईलाइट्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
