बाल लंबे, घने और अट्रैक्टिव दिखें इसके लिए लोग हेयर केयर रूटीन में कोई कसर नहीं छोड़ते। खासकर महिलाएं बालों को सिल्की बनाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार हेयर वॉश जरूर करती हैं। क्या आपने कभी सोचा है बाल धोने के बाद इस्तेमाल होने वाला तौलिया भी आपके बालों को डैमेज कर सकता है? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे, बालों के लिए टॉवल का इस्तेमाल सही या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में।
बालों को तौलिए से रगड़ना सही या नहीं?
अक्सर महिलाएं गीले बालों पर तौलिया लपेटकर कस लेती हैं या रगड़कर सुखाने लगती हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो संभल जाइए। आपकी यही गलती बालों के झड़ने और टूटने की बड़ी वजह बन सकती है। नीचे बताएं गए कुछ नुकसान के बारे में जरूर जानें।
गीले बालों पर तौलिया रगड़ने के नुकसान
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि गीले बालों की जड़ें बहुत नाजुक होती हैं। गीले बालों पर भारी या मोटा तौलिया रगड़ने से बाल जड़ से टूटने लगते हैं। ऐसे में इसके कई नुकसान है।
- तौलिए से बालों को बार-बार झटकने या रगड़ने से उनके नेचुरल ऑयल्स भी खत्म हो सकते हैं। इससे बाल ड्राई, फ्रिजी और बेजान दिखने लगते हैं।
- अगर आप लंबे समय तक गीले बालों पर तौलिया बांधकर रखती हैं, तो स्कैल्प में नमी जमा हो जाती है।
- स्कैल्प ज्यादा देर गीला रहने से उसमें खुजली, डैंड्रफ और इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।
बाल सुखाने के लिए अपनाएं ये सही तरीके
अगर आप नहाने के तुरंत बाद बालों को तौलिए में लपेट लेती हैं, तो अब ऐसा करने से बचें। इसकी जगह आप नीचे दिए गए आसान टिप्स फॉलो कर सकती हैं:
यह भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए ट्राई करें Italian Hair Wash, जानें इस ब्यूटी रूटीन के फायदे
1. कॉटन तौलिए की जगह इस्तेमाल करें माइक्रोफाइबर टॉवल
नहाने के बाद बालों को सुखाने के लिए नॉर्मल कॉटन तौलिए के बजाय 'माइक्रोफाइबर टॉवल' का इस्तेमाल करें। यह तौलिया बहुत हल्का और सॉफ्ट होता है। यह बालों का पानी जल्दी सोख लेता है। इस टॉवल से बाल झड़ने का खतरा कम होता है।
2. हल्के हाथों से लपेटें और हवा में सूखने दें
अगर आप माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे बिल्कुल हल्के हाथों से बालों पर लपेटें। बालों को जोर से रगड़ें नहीं। तौलिए को सिर्फ 5 से 10 मिनट के लिए ही बालों पर बांधें। इसके बाद बालों को खोलकर नेचुरल हवा में ही सूखने दें।
यह भी पढ़ें- आम की गुठली फेंकिए नहीं, यह बालों को बना सकती है सॉफ्ट और शाइनी; आसान है इस्तेमाल का तरीका
अगर आप भी मजबूत, घने और चमकदार बाल चाहती हैं, तो आज ही हेयर वॉश के बाद टॉवल से बालों को रगड़ना बंद कर दें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
