अक्सर महिलाएं प्याज छीलकर उसके छिलकों को कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिसे आप बेकार समझ रही हैं वही आपके बालों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है? प्याज के छिलकों में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हेयर फॉल को कंट्रोल करने से लेकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

अगर आप महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जगह कुछ नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो प्याज के छिलके आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए आप प्याज के छिलकों को किन 4 आसान तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

बालों के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल

बालों के लिए आप प्याज के छिलकों से बनी इन 4 चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके बालों को मुलायम और सिल्की बनाएंगी।

1. नेचुरल हेयर डाई (Natural Hair Dye)

प्याज के छिलकों से नेचुरल हेयर डाई बनाना काफी आसान है। ये आपके सफेद बालों को कुछ समय के लिए कलर कर सकता है।

image credit-magnific

बनाने की सामग्री

इस नेचुरल डाई को बनाने के लिए आपको ये सामग्री चाहिए।

  • 2 मुट्ठी सूखे प्याज के छिलके
  • 3 चम्मच नारियल तेल
  • 1 लोहे की कड़ाही

बनाने और लगाने का तरीका

इसे बनाने के लिए नारियल तेल की भी जरूरत पड़ेगी। ये हमारे बालों को काफी मजबूत बनाता है।

  • एक लोहे की कड़ाही लें और इसमें खूब सारे प्याज के छिलके डालें। 
  • फिर,  उनका रंग काला होने तक भूनें।
  • भूने हुए छिलके को ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।
  • इसके बाद पाउडर में 2-3 चम्मच नारियल का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को सफेद बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • इसे करीब 1 घंटे के बाद पानी या किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

2- हेयर टोनर (Onion Peel Hair Toner)

प्याज के छिलकों से बना हेयर टोनर भी काफी फायदेमंद है। यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही ग्रोथ को बढ़ाता है।

image credit-magnific

बनाने की सामग्री

प्याज के छिल्कों का हेयर टोनर बनाने के लिए आपको प्याज के छिलके काफी ज्यादा लेने पड़ेंगे।

  • 2 मुट्ठी प्याज के छिलके
  • 1 मुट्ठी करी पत्ता
  • डेढ़ गिलास पानी
  • 1 स्प्रे बॉटल।

बनाने और लगाने का तरीका

बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाले इस टोनर को बनाने के लिए करी पत्ता चाहिए होता है, जो कि बालों को काला करता है। 

  • हेयर टोनर बनाने के लिए सबसे पहले दो मुट्ठी करी पत्ता, प्याज के छिलके को डेढ़ गिलास पानी के साथ उबालें।
  • जब पानी का रंग बदल जाए, तब गैस को बंद कर दें।
  • फिर पानी ठंडा हो जाए, तो इसे एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
  • इसके बाद इसे बालों की जड़ों तक स्प्रे करें।
  • बाद में 2-3 घंटों में बाल धो लें।

3- हेयर फॉल कंट्रोल वॉटर (Anti Hair Fall Water)

मेथी, लौंग और प्याज के छिलकों से बना एंटी-हेयर फॉल वॉटर बालों का झड़ने से रोकता है। प्याज के छिलकों में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, मेथी दाना बालों को पोषण देता है और लौंग स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है।

image credit-magnific

बनाने की सामग्री

झड़ते बालों को रोकने वाला यह जादुई वॉटर बनाने के लिए आपको लौंग की जरूरत पड़ेगी। लौंग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।

  • 1 मुट्ठी प्याज के छिलके
  • 1 चम्मच मेथीदाना
  • 5-6 लौंग
  • 1 गिलास पानी

बनाने और लगाने का तरीका

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने वाले इस वॉटर को बनाने का तरीका यहां जानें।

  • सबसे पहले आप 1 गिलास पानी में प्याज के छिलके डाल दें।
  • फिर, इसमें 1 चम्मच मेथीदाना और 5-6 लौंग डालकर उबालें।
  • बाद में गैस बंद करें और पानी ठंडे होने का इंतजार करें।
  • इसके बाद, इसे स्कैल्प पर लगाएं, यह नए बालों को उगाने में मदद कर सकता है।

4-  दही और प्याज के छिलके का हेयर मास्क

मास्क तो वैसे भी बालों के लिए अच्छा होता है। दही और प्याज के छिलके का हेयर मास्क बालों में लगाने से बाल चमकदार बनते हैं और उनमें शाइन आती है।

image credit-magnific

बनाने की सामग्री

रूखे और बेजान बालों में जान डालने वाला यह मास्क बनाने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता होगी।

  • 1 मुट्ठी प्याज के छिलके
  • 1 गिलास पानी
  • 2 चम्मच दही।

बनाने और लगाने का तरीका

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने वाले इस मास्क को तैयार करने के लिए इन स्टेप्स को अपनाएं।

  • एक मुट्ठी प्याज के छिलके लेकर अच्छी तरह धो लें।
  • इसे 1 गिलास पानी में 10 मिनट तक उबालें।
  • गैस बंद करके पानी को ठंडा होने दें।
  • पानी को छानकर अलग रख लें।
  • अब इसमें दही मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • तैयार मास्क को बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में माइल्ड शैंपू से बाल धोएं।

इन तरीकों से आपके बालों में शाइन आएगी और वह चमकदार बनेंगे। साथ ही प्याज के छिलकों का भी इस्तेमाल हो जाएगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Image credit- Magnific