आजकल की इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल का असर हमारी आंखों पर दिखने लग गया है। देर रात तक जागने की वजह से आंखें थकी हुई, लाल और सूजी हुई नजर आती हैं। बता दें कि यह पफिनेस न सिर्फ चेहरे का ग्लो छीन सकती है, बल्कि आपको बीमार और थका हुआ भी दिखाती है। ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स और शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण होममेड आई-पैड आपकी आंखों की सूजन को मिनटों में गायब कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ग्रीन टी और शहद का आई पैड कैसे आंखों को सही कर सकता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
ग्रीन टी और शहद का आई-पैड बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले आप आधा कप पानी उबालें और उसमें एक ग्रीन टी बैग डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर टी-बैग को बाहर निकाल लें और इस लिक्विड को थोड़ा गुनगुना होने दें।
अब इस हल्के गुनगुने ग्रीन टी के पानी में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं।
इसे भी पढ़ें - Dark Circles से हैं परेशान? ठंडे दूध की यह 10 मिनट की थेरेपी दिखाएगी असर
अब एक साफ कैंची लें और गोल कॉटन पैड्स को बीच में से आधा काट लें। इन कॉटन पैड्स को तैयार किए गए ग्रीन टी और शहद के मिक्चर में अच्छी तरह डुबो दें ताकि वे पूरा लिक्विड सोख लें।
भीगे हुए इन कॉटन पैड्स को एक साफ प्लेट में रखें और 10 से 15 मिनट के लिए फ्रीजर या फ्रिज में ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और फ्रिज की यह ठंडक मिलकर आंखों की रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ती है, जिससे सूजन तुरंत कम होती है।
अब सीधे लेट जाएं और इन ठंडे-ठंडे कॉटन पैड्स को अपनी आंखों के नीचे अच्छी तरह सेट कर लें। इन्हें 15 मिनट के लिए आंखों पर लगा रहने दें और आंखें बंद करके रिलैक्स करें। बाद में पैड्स हटाकर सादे पानी से चेहरा धो लें।
नोट - आंखों के आस-पास की स्किन बेहद पतली और सेंसिटिव होती है। इसलिए इस आई-पैड को चेहरे पर लगाने से पहले इस मिक्चर की एक बूंद अपनी कलाई या कान के पीछे लगाकर 5 मिनट के लिए जरूर चेक कर लें कि कहीं आपको शहद या ग्रीन टी से एलर्जी तो नहीं है।
इसे भी पढ़ें - पसीने और धूप की वजह से गर्दन हो गई है काली? इन 5 चीजों से मिनटों में साफ करें Skin
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
