Curly Hair Care Tips: हम सभी को लंबे और काले बाल बहुत पसंद आते हैं। इससे हमारी खूबसूरती भी बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ लोगाें को स्ट्रेट पसंद होते हैं तो कुछ को घुंघराले बाल पसंद आते हैं। घुंघराले बालों की बात करें तो ये भले ही सुंदर लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालना उतना ही मुश्किल होता है। कई बार तो हमारे बाल इतने ज्यादा ड्राई और उलझे हुए हो जाते हैं कि इन्हें सेट करने में ही काफी समय लग जाता है।
ऐसे में बहुत से लोग स्ट्रेटनर का यूज करने लगते हैं, लेकिन लगातार इसका इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है और बालों की चमक भी खो सकती है। ऐसे में अगर आप बालों काे नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं तो नोएडा सेक्टर 44 की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव ने एक घरेलू तरीका बताया है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
भिंडी का जेल कर सकता है कमाल
अगर आप घुंघराले बालों को ज्यादा स्मूद बनाना चाहती हैं, तो भिंडी का जेल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए 5 से 6 भिंडी को छोटे टुकड़ों में काटकर एक गिलास पानी में उबाल लें। कुछ देर बाद पानी गाढ़ा और जेल जैसा हो जाएगा। अब इसे छानकर ठंडा होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश
कैसे करें इस्तेमाल?
ठंडे हो चुके इस जेल को बालों की लंबाई पर लगाएं और 30 से 40 मिनट बाद बालों को धो लें। इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपके बाल स्ट्रेट हो सकते हैं। हालांकि, ये तरीका बालों को रातोंरात बिल्कुल सीधा नहीं करता है, लेकिन नियमित इस्तेमाल से फ्रिजीनेस कम हो सकती है और बालों को मैनेजेबल बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Hair Wash: खारे पानी से झड़ रहे हैं बाल? हेयर वॉश से पहले एक्सपर्ट के बताए इस तेल से करें चंपी
एलोवेरा जेल का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल लोग बालों को सीधा करने के लिए करते हैं। इसमें भरपूर नमी होती है। ऐसे में फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों पर 20 से 30 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर सादे पानी से बालों को धो लें। इससे बालों की ड्राईनेस कम हो सकती है और बाल ज्यादा स्मूथ नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
- किसी भी घरेलू नुस्खे को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर स्कैल्प में एलर्जी या कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
- बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें।
ताे अगर आप भी बिना स्ट्रेटनर के अपने घुंघराले बालों को ज्यादा सॉफ्ट, चमकदार और स्मूद बनाना चाहती हैं, तो भिंडी का जेल और एलोवेरा आपके काम आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
