काजल और आईलाइनर आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ चेहरे के पूरे लुक को निखारने में भी मदद करता है। अधिकतर महिलाएं सुबह घर से निकलते ही काजल या आईलाइनर जरूर लगाती हैं, लेकिन दिन ढलते-ढलते या ऑफिस-कॉलेज के कुछ ही घंटों बाद पलकों के आसपास काजल और लाइनर फैलने लगता है। इससे न सिर्फ मेकअप खराब होता है, बल्कि चेहरा भी काला दिखने लगता है। अगर आप भी बार-बार काजल फैलने के डर से काजल और लाइनर नहीं लगाती हैं, तो मेकअप से पहले 10 सेकेंड की यह खास असरदार ट्रिक आजमा सकती हैं।
काजल और आईलाइनर लगाने से पहले करें ये काम
काजल न सिर्फ आंखों को सुंदर बनाता है, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने में भी मदद करता है। चेहरा तब खराब दिखने लगता है, जब काजल और लाइनर फैल जाता है और आंखों के आसपास कालापन दिखने लगता है। काजल फैलने का सबसे बड़ा कारण आंखों के आसपास मौजूद नेचुरल ऑयल और नमी होती है। कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमारे पूरे लुक को खराब कर देती हैं। ऐसे में काजल या आईलाइनर लगाने से पहले आप 10 सेकेंड का यह खास नुस्खा आजमा सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)
क्या है 10 सेकेंड की ये खास ट्रिक?
काजल और आईलाइनर लगाने से पहले अगर आप यह 10 सेकेंड ट्रिक आजमाती हैं, तो इससे आपका आई मेकअप फैलेगा नहीं और लंबे समय तक टिका रहेगा -
- जब भी आप काजल या लाइनर लगाएं, उससे ठीक पहले एक कॉटन बड या साफ टिश्यू पेपर लें और इससे अपनी वॉटरलाइन और निचली पलकों के आसपास की एक्स्ट्रा नमी को हल्के हाथ से पोंछ लें।
- अब एक ब्रश में थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर लें और उसे आंखों के निचले हिस्से पर डैब करें।
- शुरुआती 5 सेकेंड में एक्स्ट्रा ऑयल साफ कर लें, और अगले 5 सेकेंड में ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें।
- केवल 10 सेकेंड में मिलने वाला यह सूखा बेस आपके काजल को अच्छी ग्रिप देगा, जिससे काजल और लाइनर दिनभर फैलेगा नहीं।
यह भी पढ़ें- उमस में भी काजल और लाइनर रहेगा स्मज-प्रूफ, ट्राई करें ये 4-स्टेप मॉनसून मेकअप गाइड
काजल-लाइनर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
काजल या लाइनर लगाते समय आपको कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, जैसे -
- सिर्फ सही ट्रिक ही नहीं, बल्कि सही और अच्छी क्वालिटी वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चुनाव भी बहुत मायने रखता है।
- हमेशा अच्छी ब्रांड का लॉन्ग-लास्टिंग और वॉटरप्रूफ काजल या आईलाइनर ही इस्तेमाल करें।
- काजल लगाते समय आंखों के बाहरी कोनों पर बहुत गाढ़ा काजल लगाने से बचें।
- आंखों के आसपास आंसू या पसीना इकट्ठा होने से बचाने के लिए अपने साथ हमेशा टिश्यू पेपर या रुमाल जरूर रखें।
यह भी पढ़ें- बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत आंखों के लिए आजमाएं ये काजल हैक्स
आंखों पर काजल या लाइनर लगाने से पहले आप यह 10 सेकेंड की छोटी सी ट्रिक आजमाकर अपने आई मेकअप को खूबसूरत और लंबे समय तक स्मज-प्रूफ बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
