आजकल का लाइफस्टाइल इंसान को काफी तेजी से बदल रहा है। लोगों को पैदल चलने से ज्यादा अपने वाहन पर घूमना पसंद होता है। इसलिए हर किसी के पास बाइक या स्कूटी जरूर होती है, ताकि वो कम समय में आसानी से अपनी जगह पर पहुंच सके, लेकिन लड़कियां यह भूल जाती हैं, कि बाइक पर सफर करने के बाद उनके बाल बिल्कुल खराब लगने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ खास तरह की हेयर केयर टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
बालों में लगाएं हेयर सीरम
अगर आप बाइक पर राइड कर रही हैं, तो सबसे पहले बालों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आप कुछ खास चीजों को जरूर अप्लाई करें। हेयर सीरम बालों के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे बाल कम उलझते हैं। साथ ही खराब भी नजर नहीं आते हैं। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले सीरम या घर में जो तैयार किया गया है। दोनों को ही अप्लाई कर सकती हैं, ताकि आपके बाल रुखे और बेजान न हो सकें।
बालों में बनाएं बन
अगर आपके बाल सिल्की हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप बाइक पर जाने से पहले बालों का बन बनाएं। बन बनाने से आपके बाल उलझेंगे नहीं। साथ ही इसमें बाहर की धूल-मिट्टी भी कम लगेगी। आप इसके लिए स्क्रंचीज या क्लचर का इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे अपने बालों को टाइट करके बांध सकती हैं। इससे आपके बाल खराब होने से बच जाएंगे।
बालों को लगाएं कंडीशनर
अगर आप चाहती हैं कि बालों को कोई नुकसान न हो, तो ऐसे में आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कंडीशनर से आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। ऐसे में हवा या गंदगी की वजह से उलझेंगे भी नहीं। साथ ही आप घर जाकर इन्हें कोम्ब करेंगी, तो किसी तरह की गांठ भी बालों में नहीं पड़ेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- बाल हमारे तभी हेल्दी रहेंगे, जब हम सही तरीके से इनका ध्यान रखेंगें। इसके लिए जरूरी बातों को जानना चाहिए।
- बाइक पर सवारी करने से पहले बालों में सीरम या कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
- आपको बालों को बांधकर ही बाइक पर निकलना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
