DIY Rice Flour Soap For Skin: आजकल मार्केट में तरह-तरह के फैंसी और महंगे स्किनकेयर सोप भरे पड़े हैं, जो चमकती त्वचा का दावा तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन जेब पर काफी भारी पड़ते हैं। मगर सच कहें तो, हर बार स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप घर पर ही कुछ नेचुरल और बजट-फ्रेंडली ट्राई करना चाहती हैं, तो चावल के आटे से बना यह मैजिकल सोप आपके लिए परफेक्ट है।
चावल का आटा लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है और हमारी दादी-नानियों के जमाने से ही इसका इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सोप बेस के साथ मिलाकर आप मात्र 15 मिनट में अपना खुद का हर्बल सोप तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें कोरियन-ग्लो देने वाला चावल का साबुन कैसे बनाएं।
चावल के आटे से साबुन कैसे बनाएं?
बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले साबुन त्वचा को बेजान बना देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को नेचुरल चमक और बेदाग खूबसूरती देना चाहती हैं, तो चावल के आटे से बना यह होममेड साबुन आपके लिए बेस्ट है। चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा की रंगत सुधारते हैं, जबकि दूध और शहद इसे नमी देते हैं।
चावल के आटे से साबुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- सोप बेस- 100 ग्राम
- चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच (बारीक पिसा हुआ)
- कच्चा दूध- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- नारियल का तेल या बादाम का तेल-आधा चम्मच (त्वचा को नमी देने के लिए)
- सिलिकॉन मोल्ड- साबुन जमाने के लिए कोई भी बर्तन या शेप ट्रे
चावल के आटे से साबुन बनाने का तरीका
चावल के आटे से साबुन बनाने के लिए न तो किसी खास मशीन की जरूरत होगी और न ही बहुत ज्यादा सामान खरीदना पड़ेगा। नीचे जानें तरीका-
Image Credit-ai
- सबसे पहले एक छोटी कटोरी में चावल का आटा और कच्चा दूध अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे।
- सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे एक कांच के बर्तन में या माइक्रोवेव में 30 से 40 सेकेंड के लिए पिघला लें।
- जब सोप बेस पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ चावल और दूध का पेस्ट, शहद और बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
- अब इस तैयार लिक्विड को सिलिकॉन सोप मोल्ड में डालें। अगर आपके पास मोल्ड नहीं है, तो आप किसी छोटे प्लास्टिक के डिब्बे या कटोरी में थोड़ा सा तेल लगाकर उसमें भी इसे डाल सकती हैं।
- अब इस मोल्ड को लगभग 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में या रूम टेम्परेचर पर सेट होने के लिए छोड़ दें।
चावल के आटे से बना साबुन कैसे इस्तेमाल करें?
इस साबुन में हमने कच्चे दूध का इस्तेमाल किया है, जो प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है और शहद स्किन की नमी को लॉक रखता है। जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल?
- नहाते समय या चेहरा धोने के लिए इस साबुन का इस्तेमाल करें।
- हल्के हाथों से चेहरे पर झाग बनाकर 1 से 2 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें।
- कुछ ही हफ्तों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा बेदाग, मुलायम और चमकती हुई नजर आने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- सजावट और पूजा में इस्तेमाल हुए गेंदे के फूल से बनाएं खुशबूदार साबुन, बस मिक्सी में पीसने की पड़ेगी जरूरत
ऊपर बताए गए तरीके से आप चावल के आटे से आसानी से साबुन बनाकर तैयार कर सकती हैं। मगर इस बात का विशेष ध्यान दें कि साबुन बनाते समय इस्तेमाल होने वाली सामग्री में से किसी भी चीज से एलर्जी या कोई दिक्कत है, तो इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit-ai
