गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होना एक आम समस्या है, लेकिन स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम कब ज्यादा हो जाती है और इससे चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है, पता नहीं चलता है। ऐसे में आप अपनी स्किन का घर पर रहकर आसानी से ध्यान रख सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड टोनर के बारे में बताएंगे, जिसे आप गर्मी के मौसम में इस्तेमाल कर स्किन को न सिर्फ खूबसूरत, बल्कि लंबे समय तक हाइड्रेट रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास टोनर के बारे में।

गर्मी के लिए स्पेशल फेस टोनर

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि चेहरे के लिए टोनर का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। खासकर अगर आप टोनर को नेचुरल चीजों से घर पर तैयार करती हैं, तो इससे त्वचा खूबसूरत और जवां होने के साथ ही हाइड्रेट रहती हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर कम समय में और कम खर्चे में होममेड टोनर तैयार कर सकती हैं। इस होममेड टोनर को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

टोनर बनाने के लिए सामग्री

  • तुलसी के पत्ते
  • खीरे का जूस
  • गुलाब जल

यह भी पढ़ें- गर्मी में चिपचिपाहट और टैन से परेशान? घर पर बनाएं ये नेचुरल कूलिंग टोनर

टोनर बनाने का तरीका

  • इस खास टोनर को बनाने के लिए आप रात में तुलसी के पत्ते को पानी में भिगोकर रख दें।
  • दूसरे दिन आप इस पानी को अलगकर इसमें थोड़ा खीरे का जूस मिक्सकर दें।
  • दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें गुलाब जल मिक्सकर दें।
  • अब सभी सामग्री को आप मिक्स कर इसे स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।



  • अब आपका खास टोनर बनकर तैयार है, आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस टोनर को आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर टोनर का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप इस टोनर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें- आलू के रस में मिलाकर लगाएं यह 2 चीज, गर्मियों के लिए हैं बेस्ट टोनर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk