गर्मी के मौसम में महिलाएं अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट लेती है। यही नहीं वह पार्लर में जाकर हर महीने कुछ न कुछ चेहरे के लिए करवाती रहती हैं। अगर आप भी हर महीने पार्लर में जाकर पैसे खर्च करती हैं, तो अब फिजूल खर्च करने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से उसके बारे में।

चेहरे के लिए केले का इस्तेमाल 

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान हो गई हैं और अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर केले का इस्तेमाल कर खास फेसपैक तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस फेसपैक को बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेसपैक बनाने के लिए सामग्री -

  • केला
  • शहद
  • नारियल का बुरा 

फेसपैक बनाने का तरीका

  • इस फेस पैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आधे पके हुए केले को मैशकर साफ कटोरी में निकाल लें।
  • अब इस मैश किए हुए केले में थोड़ा शहद और थोड़ा नारियल का बूरा मिला दें।
  • आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं।
  • अब सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिला लें।
  • जब यह थोड़ा स्मूथ हो जाएं, तब आप इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अब आपका खास फेस पैक बनकर तैयार है। इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर कम से कम 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो सकती हैं। इस फेसपैक को आप एक हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस फेसपैक का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग में लें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरुर ले।

यह भी पढ़ें- DIY Face Pack: गर्मियों में चाहिए चेहरे पर नेचुरल ग्लो, तो ट्राई करें 5 रुपये वाला यह फेसपैक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk