आज के समय में ज्यादातर लोगों में बाल टूटने की समस्या ज्यादा हाेती है। ऐसे में महिलाएं बालों को खूबसूरत बनाने के लिए बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदकर इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कई बार महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाद भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ आसान चीजों से बाल धोने के लिए शैंपू बना सकती हैं। इसमें मुश्किल से आपका 20 रुपये खर्च होगा।
घर पर शैंपू बनाने के लिए आपको रीठा और गुड़हल का इस्तेमाल करना होगा। जैसा कि आप सभी जानती हैं कि रीठा का इस्तेमाल सदियाें से बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। वहीं, अब गुड़हल का फूल भी बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हम आपको शैंपू बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
image credit- magnific
रीठा और गुड़हल से शैंपू बनाने का तरीका
घर पर शैंपू बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी। जैसे-
- 10 से 12 सूखा रीठा, जिनके बीज निकाल दिए गए हों
- 5 से 6 गुड़हल के ताजे या सूखे फूल
- 3 से 4 गिलास पानी
- 4 से 5 गुड़हल के पत्ते
घर पर कैसे बनाएं शैंपू?
घर पर रीठा और गुड़हल का शैंपू बनाने के लिए आपको ये स्टेप्स फाॅलो करने होंगे।
- सबसे पहले रीठे के बीज निकालकर उन्हें गुड़हल के फूलों के साथ पानी में रातभर के लिए भिगो दें।
- सुबह इसी पानी को धीमी आंच पर करीब 15 से 20 मिनट तक उबाल लें।
- जब रीठे नरम हो जाएं, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
- अब रीठे और फूलों को अच्छी तरह मसलकर पानी छान लें। आपका घरेलू शैंपू तैयार है।
बालों में कैसे लगाएं?
इसे इस्तेमाल करने का तरीका बाकी शैंपू की तरह नहीं है। इसके लिए-
- बालों को थोड़ा गीला करके इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- अब उंगलियों से हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें।
- अब 2 से 3 मिनट बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बस ध्यान रखें कि आंखों में इसे न जाने दें।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी पूरी तरह से घरेलू देखभाल के तरीकों पर आधारित है। हर किसी के स्कैल्प की सेंसिटिविटी अलग होती है, इसलिए इस घरेलू शैंपू का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको बालों या स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़ें- Natural Anti Dandruff Shampoo: डैंड्रफ से हैं परेशान? केमिकल छोड़ें और घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू, बाल बनेंगे शाइनी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- A
