करवा चौथ पर तैयार होना हो या दिवाली की पार्टी में जाना हो, हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा फ्रेश और शाइनी नजर आए, लेकिन फेस्टिवल्स के दौरान देर रात तक जागना, घंटों मेकअप लगाए रखना और बाहर घूमना स्किन को थका देता है। कई बार चेहरे पर पसीना आने लगता है और त्वचा भी ड्राई हो जाती है।
करवाचौथ से लेकर दिवाली तक कैसे करें स्किनकेयर?
ऐसे में सिर्फ मेकअप पर ध्यान देना काफी नहीं है, त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी है। इसके बारे में जॉय पर्सनल केयर की सीएमओ पौलोमी रॉय ने फेस्टिवल्स के दौरान स्किनकेयर के लिए कुछ आसान टिप्स दिए हैं। जैसे- मेकअप हटाकर सोना, शहद और बादाम वाले प्रोडक्ट्स का यूज करना, क्लींजर का इस्तेमाल। उन्होंने करवाचौथ से दिवाली तक इन्हें अपने रूटीन में शामिल करने का तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं-
image credit- magnific
1. मेकअप हटाकर ही सोएं
करवा चौथ की पूजा हो या दिवाली की पार्टी, कई घंटों तक मेकअप लगा रहता है। ऐसे में रात को सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन साफ होती है और रात में अपना रिपेयरिंग का काम भी कर पाती है।
2. शहद और बादाम वाले प्रोडक्ट यूज करें
स्किनकेयर के लिए हर बार नए प्रोडक्ट आजमाना जरूरी नहीं है। आप अपनी स्किन को सूट करने वाले प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि उसमें शहद या बादाम का इस्तेमाल हुआ हो। क्योंकि शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, बादाम त्वचा को मुलायम बनाता है।
image credit- magnific
3. क्लींजर का करें इस्तेमाल
फेस्टिवल्स में रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठना आम बात है। ऐसे में स्किनकेयर रूटीन में आप क्लींजर से चेहरे की सफाई करें। मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें और पर्याप्त पानी भी पिएं। बस ऐसा क्लींजर लें जिसमें हल्दी, केसर और चंदन जैसी चीजों का इस्तेमाल हुआ हो।
4. मेकअप से पहले रेडी करें स्किन
करवा चौथ या दिवाली पर मेकअप लगाने से पहले थोड़ा सा जेल मॉइश्चराइजर लगाएं। इसे त्वचा में अच्छी तरह सेट होने दें, फिर मेकअप करें।
5. सनस्क्रीन लगाना न भूलें
दिवाली की खरीदारी हो या दिन में किसी से मिलने जाना, बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके लिए आप SPF PA 50++++ वाली सनस्क्रीन को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। इसे कम से कम दिन में दो से तीन बार लगाएं।
image credit- magnific
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप स्किनकेयर कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी है। जैसे-
- फेस्टिव सीजन में चेहरे को बार-बार स्क्रब करने की गलती न करें। हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें।
- लगातार पूजा और पार्टियों की भागदौड़ के बीच 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
- दिनभर में पर्याप्त पानी और जूस पीएं।
- त्योहारों से ठीक पहले अचानक कोई नया क्रीम या मेकअप प्रोडक्ट सीधे चेहरे पर न लगाएं। किसी भी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- AI
