भारतीय महिलाएं श्रृंगार के दौरान माथे पर बिंदी न लगाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। साड़ी, सूट या किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ माथे पर लगी बिंदी पूरे लुक की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। हालांकि, उमस भरे मौसम में बार-बार चेहरे पर पसीना आने की वजह से कुछ महिलाओं के माथे से बिंदी खिसकने लगती है। बिंदी के खिसकने से पूरा लुक खराब दिखने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप एक बेहद असरदार नुस्खा आजमा सकती हैं।

माथे की बिंदी को गिरने से कैसे बचाएं?

ज्यादा पसीना आने की वजह से बिंदी का गोंद ढीला पड़ जाता है, इसी वजह से बिंदी माथे से खिसकने लगती है या फिर गिर जाती है। अगर ऐसा किसी शादी, पूजा या इवेंट के बीच में हो जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है। अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इस खास ब्यूटी हैक के बारे में -  

माथे की त्वचा को साफ और ऑयल-फ्री करें

जब भी आप माथे पर बिंदी लगाएं, तो उससे पहले अपने फोरहेड को अच्छी तरह साफ कर लें। अक्सर महिलाएं मॉइश्चराइजर लगाने के तुरंत बाद सनस्क्रीन या फाउंडेशन लगाकर बिंदी लगा लेती हैं। ऐसे में स्किन पर मौजूद क्रीम और नेचुरल ऑयल के कारण बिंदी की पकड़ कमजोर हो जाती है और वह निकलने लगती है। इससे बचने के लिए आप बिंदी लगाने से पहले माथे के बीच वाले हिस्से को कॉटन से पूरी तरह साफ कर लें। इसके बाद वहां थोड़ा सा कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और फिर बिंदी चिपकाएं।

यह भी पढ़ें- Bindi Designs: सिंपल सूट को भी रॉयल बना देंगी बिंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शन

आईलैश ग्लू का स्मार्ट हैक

बिंदी की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए आप 'आईलैश ग्लू' का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में आईलैश ग्लू आसानी से मिल जाता है। यह छोटा सा आईलैश ग्लू आपकी बिंदी खिसकने की समस्या को चुटकियों में दूर कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बिंदी के पीछे थोड़ा सा आईलैश ग्लू लगाएं और इसे 5 से 10 सेकंड के लिए हल्का सूखने दें। जब ग्लू हल्का चिपचिपा हो जाए, तब इसे माथे पर रखकर थोड़ा दबाएं। इस ट्रिक की मदद से बिंदी लंबे समय तक माथे पर टिकी रहेगी। 

यह भी पढ़ें- सावन में चेहरे पर आएगा निखार, ट्राई करें बिंदी के ये 4 ट्रेंडी डिजाइंस

स्वेटप्रूफ बिंदी हैक के बेहतरीन फायदे

अगर आप इस हैक की मदद से माथे पर बिंदी लगाती हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे -

  • आईलैश ग्लू की मदद से आप एक ही बिंदी को कई बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • डांडिया नाइट्स या शादियों में डांस परफॉर्मेंस के समय यह ट्रिक आपकी बिंदी को गिरने से बचाती है।
  • महंगी कुंदन या स्टोन वर्क वाली भारी बिंदियों को भी माथे पर चिपकाए रखने में यह बहुत मददगार है।

अगर आप भी पसीने की वजह से बिंदी के खिसकने या बार-बार गिरने से परेशान रहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आईलैश ग्लू वाला यह हैक आजमाकर अपनी समस्या को आसानी से दूर कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)