पूजा-पाठ के दौरान चेहरे को फ्रेश, खूबसूरत और चमकदार बनाना सभी को पसंद होता है। खासकर महिलाएं फेस्टिवल पर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, पूजा की भागदौड़ और त्योहार की तैयारियों के चलते स्किनकेयर करने का समय ही नहीं मिल पाता है। अगर आप भी स्किनकेयर के लिए टाइम नहीं निकाल पाती हैं, तो पूजा के इस शुभ अवसर पर किसी भी महंगे फेशियल या केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल ग्लो पा सकती हैं।
इंस्टेंट ग्लो के लिए स्पेशल बाथ हैक
त्योहारों पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप पूजा से ठीक पहले इंस्टेंट ग्लो और बेदाग निखार का यह खास उपाय आजमा सकती हैं। यह उपाय आपको नहाने से पहले करना होगा। इस उपाय को आप घर पर कम समय में आजमाकर थके हुए चेहरे को अट्रैक्टिव और फीके पड़े फेस्टिव लुक में जान डाल सकती हैं। ऐसे में पूजा से पहले साधारण पानी से नहाने के बजाय पानी में कुछ नेचुरल चीजों को मिलाकर नहा सकती हैं। इससे आपकी स्किन खूबसूरत और सॉफ्ट बनेगी।
स्पेशल बाथ हैक के लिए जरूरी सामग्री
फेस्टिव लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप नहाने से पहले एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ घरेलू चीजों की जरूरत पड़ेगी -
- दो चम्मच बेसन
- आधा कप कच्चा दूध
- चुटकी भर हल्दी
- आवश्यकतानुसार गुलाब जल
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है घर पर पैरों की डेड स्किन निकालने के ये आसान तरीके
इस बाथ हैक को इस्तेमाल करने का आसान तरीका
बाथ हैक को इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -
- सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, आधा कप कच्चा दूध और एक चुटकी हल्दी लें।
- अब इस घोल में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को पूरे शरीर पर अच्छे से लगाएं और बाकी बचे हुए घोल को नहाने की बाल्टी के पानी में मिला दें।
- करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से बॉडी की मसाज करें, उसके बाद बाल्टी के पानी से शरीर को अच्छी तरह धो लें।
- आप इस मिश्रण का इस्तेमाल चेहरे के लिए भी कर सकती हैं।
- यह उपाय बहुत ही असरदार है, जिसे आप त्योहारों के समय आसानी से आजमा सकती हैं।
स्पेशल बाथ हैक से मिलने वाले मुख्य फायदे
यह हैक केवल चेहरे को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर से डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके अन्य फायदे इस प्रकार हैं -
- कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन की डलनेस और रूखेपन को दूर करने में मदद करता है।
- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करके चेहरे की रंगत निखारते हैं।
- बेसन स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर बंद रोमछिद्रों की सफाई करता है, जिससे डेड स्किन आसानी से निकल जाती है।
यह भी पढ़ें- चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए बेस्ट हैं ये 2 नेचुरल स्क्रब, बिना खर्च के घर पर इन चीजों से करें तैयार
त्योहारों पर अगर आप भी चेहरे की डलनेस दूर करके इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय यह आसान बाथ हैक आजमाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकती हैं। यह सिंपल नुस्खा फेस्टिवल सीजन में आजमाने के लिए एकदम बेस्ट है।
-1788183126209_m.webp)