नवरात्रि के 9 दिनों तक डांडिया और गरबा नाइट्स की रोनक हर तरफ देखने को मिलेगी। हर महिला इन नौ दिनों तक सज धज कर गरबा करने के लिए पंडालों में जाएंगी। इस दौरान वे रंग-बिरंगी चनिया चोली और खूबसूरत एंटीक ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी पहनेंगी। अगर आप भी डांडिया नाइट के लिए हैवी मेकअप कर रही हैं, तो ये लेख आपके लिए बेस्ट हो सकता है। एक लिपस्टिक हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। स्किन टन के हिसाब से सही लिपस्टिक चुनना बहुत जरूरी हो जाता है।

अपनी स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें नवरात्रि लिपस्टिक शेड

अक्सर महिलाएं चनिया चोली के रंग को देखकर लिपस्टिक लगा लेती हैं, लेकिन इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं स्किन टोन के हिसाब से आप इस नवरात्रि कौन से लिपस्टिक शेड्स चुन सकती हैं।

फेयर स्किन टोन के लिए शेड्स

अगर आप इस साल नवरात्रि में अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो सिर्फ चनिया चोली या ज्वेलरी के बजाय अपने स्किन टोन के हिसाब से सही लिपस्टिक चुन सकती हैं। आपका स्किन टन अगर फेयर है, तो चनिया चोली के साथ आप बोल्ड और ब्राइट शेड्स चुन सकती हैं। आपके लिए क्लासिक रेड, चेरी रेड, ब्राइट पिंक और पीच शेड्स बेस्ट हो सकते हैं।

मीडियम स्किन टोन

मीडियम स्किन या गेहुआं रंग की स्किन वाली महिलाएं अपने नवरात्रि डांडिया नाइट के लिए वार्म न्यूड, टेराकोटा, बेरी रेड, मौव या ब्रिक रेड जैसे शेड्स ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के शेड्स आपकी चनिया चोली के ट्रेडिशनल लुक को और बेहतर बना देंगे।

डस्की या डीप स्किन टोन

सांवली या डीप स्किन टोन वाली महिलाएं इस साल नवरात्रि पर डार्क और रिच कलर्स ट्राई कर सकती हैं। गरबा लुक के लिए आप वाइन रेड, प्लम, डार्क चॉकलेट न्यूड्स, डीप बर्गंडी और कॉपर ब्रोंज शेड्स का इस्तेमाल करें। ये शेड्स चनिया चोली के साथ बेहद बोल्ड और रॉयल लुक देंगे।  

डांडिया नाइट्स पर लिपस्टिक लंबे समय तक रखने के लिए हैक्स

घंटों गरबा खेलने और पसीने के बावजूद लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

  • नवरात्रि पर परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए आप क्रीमी या ग्लॉसी लिपस्टिक चुनने के बजाय लिक्विड मैट और ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक ही लगाएं।
  • लिपस्टिक लगाने से पहले होठों की आउटलाइन को मैचिंग लिप लाइनर से शेप दें।
  • लिपस्टिक लगाने के बाद होठों पर टिश्यू पेपर रखकर हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर डैब कर लें, इससे यह लंबे समय तक टिकी रहेगी।

निष्कर्ष:  नवरात्रि के दिनों में अगर आप भी डांडिया उत्सव के दौरान मेकअप कर रही हैं, तो आउटफिट के हिसाब से लिपस्टिक शेड चुनने के बजाय आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही लिपस्टिक शेड चुनकर परफेक्ट डांडिया लुक क्रिएट कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

(Image Credit: magnific/AI)