त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास करती हैं। खासकर त्योहारों पर चेहरे की डलनेस पूरे लुक को बिगाड़ देती है। फेस्टिव सीजन में घर की सफाई, शॉपिंग और पूजा-पाठ की भागदौड़ के चलते चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है। अगर आपका चेहरा भी त्योहार के समय डल नजर आ रहा है, तो महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय आप घर पर ही एक असरदार नुस्खा आजमा सकती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस मिस्ट
त्योहारों पर स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए आप घर पर कम समय और कम खर्च में होममेड फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। यह न केवल आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, बल्कि चेहरे को दिनभर फ्रेश और चमकदार बनाए रखता है।
होममेड फेस मिस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
यह होममेड मिस्ट बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी -
- एक चम्मच गुलाब जल
- एक चम्मच जैस्मिन वॉटर
- आधा चम्मच ग्लिसरीन
- कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल
घर पर फेस मिस्ट तैयार करने की आसान विधि
आप कम समय में बिना किसी झंझट के यह फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -
- मिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें।
- अब इसमें एक चम्मच जैस्मिन वॉटर और आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिला दें।
- अब आपका फेस मिस्ट बनकर तैयार है। इस पूरे घोल को एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
फेस मिस्ट इस्तेमाल करने का सही तरीका
चेहरे पर सही तरीके से मिस्ट का छिड़काव करने से यह स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो देता है:
- इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को साफ पानी या फेसवॉश से धो लें।
- चेहरे को पोंछने के बाद मिस्ट की बोतल को चेहरे से 6 से 8 इंच की दूरी पर रखकर स्प्रे करें।
- स्प्रे करने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि यह स्किन में अच्छी तरह समा जाए।
- आप इस मिस्ट का इस्तेमाल दिन में 3 से 4 बार आसानी से कर सकती हैं।
त्योहारों के समय अगर आप भी अपने चेहरे को नेचुरली खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो घर पर ही यह फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को कुदरती निखार देने में मदद करेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
-1788180005907_m.webp)