चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए अधिकतर महिलाएं हर महीने तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स लेती हैं। कुछ महिलाएं तो पार्लर में पैसे खर्च करके भी अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाने का प्रयास करती हैं, लेकिन अब आप कम खर्चे में घर पर रहकर एक खास एंटी-एजिंग फेस सीरम तैयार कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लीची से आप कैसे फेस सीरम बना सकती हैं।

चेहरे के लिए लीची का इस्तेमाल

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि स्किन को लंबे समय तक जवां और ग्लोइंग बनाने के लिए अगर आप भी कई प्रयास करती हैं, तो अब आप नेचुरल स्किन केयर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मौसमी फल की, जो स्किन के लिए असरदार हो सकता है।

लीची न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। इससे आप एक खास होममेड फेस सीरम तैयार कर सकती हैं। इस सीरम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी। जैसे -

लीची सीरम बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 ताजी लीची
  • एक चम्मच गुलाब जल
  • टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल

लीची फेस सीरम बनाने का तरीका

  • लीची फेस सीरम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले लीची के छिलके को निकालकर इसका गूदा अलग कर लें।
  • गूदे में थोड़ा गुलाब जल और टी-ट्री ऑयल मिक्स करें।
  • इसमें थोड़ा सा विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर इन सभी सामग्रियों को फेंट लें। 
  • जब यह मिश्रण अच्छे तरीके से बनकर तैयार हो जाए, तब इसे एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
  • अब आप इसका एक हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप लीची से बने इस सीरम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी, लालिमा या इन्फेक्शन होता है, तो इस्तेमाल करना बंद कर दें और तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लें। घर पर बना सीरम जल्दी खराब हो सकता है, ऐसे में आप इसे लंबे समय तक स्टोर न करें। अगर आपको यह सूट करता है, तो आप इसे दोबार इसी प्रोसेस से तैयार कर सकती हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :