शादी, पार्टी या किसी खास इवेंट में जाना हो और उससे कुछ दिनों पहले चेहरे पर अचानक पिंपल निकल आए, तो इससे पूरा लुक खराब दिखने लगता है। चेहरे पर होने वाले ये मुंहासे न केवल त्वचा की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं, बल्कि इनकी वजह से होने वाली सूजन और खिंचाव भी काफी तकलीफ देता है। वैसे तो बाजार में पिंपल सुखाने के कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

पिंपल्स के लिए ग्रीन टी और बर्फ का कैसे करें इस्तेमाल?

ग्रीन टी और बर्फ दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप भी पिंपल्स को कम करना चाहती हैं, तो इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके पिंपल की रेडनेस, सूजन और उसके साइज को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस आसान घरेलू उपाय के बारे में -  

(image credit: magnific)

ऐसे तैयार करें ग्रीन टी आइस क्यूब

ग्रीन टी और बर्फ का नुस्खा आजमाने के लिए सबसे पहले आपको स्ट्रांग ग्रीन टी लिक्विड तैयार करना होगा। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • ग्रीन टी से आइस क्यूब बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को अच्छी तरह उबालें।
  • अब इस उबलते पानी में 1 से 2 ग्रीन टी बैग्स या एक चम्मच खुली ग्रीन टी की पत्तियां डालें।
  • इसे 5 से 8 मिनट तक पकने दें, फिर गैस बंद करके पानी को ठंडा होने दें।
  • अब इस पानी को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में 4 से 5 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें।
  • अब आपके ग्रीन टी आइस क्यूब्स बनकर तैयार हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 

चेहरे पर लगाने का सही तरीका

बर्फ को सीधे त्वचा पर रगड़ना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है -

  • आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से अच्छी तरह धो लें।
  • अब ग्रीन टी आइस क्यूब को किसी पतले और साफ सूती कपड़े में लपेटें।
  • इसे अपने चेहरे या पिंपल वाली जगह पर हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट के लिए धीरे-धीरे लगाएं।
(image credit: magnific)

बर्फ की सिकाई के बाद ऐसे करें स्किन केयर

बर्फ से सिकाई करने के बाद स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है -

  • आइसिंग करने के बाद चेहरे को तौलिए से रगड़कर पोंछने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
  • चेहरा सूखने के बाद त्वचा पर कोई हल्का ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर या ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।
  • इस नुस्खे को दिन में दो बार आजमाने से पिंपल की समस्या जल्दी कम हो सकती है।
  • इस घरेलू उपाय को नियमित अपनाने से पिंपल के जिद्दी दागों को भी कम किया जा सकता है।

निष्कर्ष: अगर आपके चेहरे पर भी अचानक से मुंहासे निकल आए हैं, तो परेशान होने के बजाय आप ऊपर बताई गई इस खास होम रेमेडी को आजमाकर इन पिंपल्स से राहत पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।