आज के समय में महिलाएं और लड़कियां बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए महंगे शैंपू और कंडीशनर से लेकर हेयर प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेक‍िन बालों के ल‍िए स‍िर्फ इतना ही काफी नहीं है। बाल धोने का तरीका भी उतना ही जरूरी होता है। कई बार हम जल्दी-जल्दी में बाल धोते हैं और कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। इसका असर बालों के लुक पर भी नजर आता है।

बाल धोने के 5 आसान न‍ियम

ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि हेयर वॉश के बाद बाल ज्यादा अच्छे और सॉफ्ट नजर आएं, तो कुछ आसान नियमों को अपनी रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी पूरी हेयर केयर रूटीन बदलने की जरूरत नहीं है। बस बाल धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बाल धोने के 5 आसान नियमों के बारे में बताया ह‍ै, जिन्हें आप रूटीन में फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

 1. शैंपू बालों की जड़ों पर करें

जब आप बाल धोएं तो शैंपू को पूरे बालों पर लगाने के बजाय सबसे पहले स्कैल्प यानी सिर की त्वचा पर लगाएं। शैंपू का पूरा फोकस स्कैल्प पर ही रखें। शैंपू को बालों पर धीरे-धीरे ही लगाएं ताकि सिर की त्वचा अच्छी तरह साफ हो सके। जब आप स्कैल्प को साफ करेंगी तो शैंपू बालों की लंबाई तक भी पहुंच जाता है। 

यह भी पढ़ें- बाल धोने के 1 दिन बाद ही होने लगती है सिर में खुजली, कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं मेरी तरह गलतियां

2. हमेशा दो बार करें शैंपू

अगर आप एक ही बार शैंपू करती हैं तो अब दो बार शैंपू करने का तरीका अपना लें। पहली बार शैंपू करने के बाद बालों और स्कैल्प को पानी से धो लें। इसके बाद दूसरी बार शैंपू करें। दूसरी बार शैंपू करते समय भी ध्यान स्कैल्प पर ही रखें। इस तरह आपके बाल और स्‍कैल्‍प दोनों ही साफ होंगे। 

यह भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए ट्राई करें Italian Hair Wash, जानें इस ब्यूटी रूटीन के फायदे

3. हेयर वॉश से पहले बालाें को सुलझा लें

बाल धोने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुलझाना भी जरूरी है। अगर बाल उलझे हुए हैं तो पहले कंघी करके उन्‍हें सुलझाएं, फ‍िर बालों में शैंपू करें। ऐसा करने से बाल धोते समय कम टूटेंगे।

यह भी पढ़ें- मॉनसून में बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए कितनी बार करें शैंपू?

4. कंडीशनर जड़ों पर नहीं, कानों के नीचे से लगाएं

कंडीशनर लगाते समय सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर दे कि इसे कहां से लगाया जा रहा है। कंडीशनर को बालों की जड़ों पर लगाने के बजाय कानों के नीचे से लगाएं। इसके बाद बालों में इसे अच्छी तरह फैलाने के लिए ब्रश का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे कंडीशनर बालों की जड़ों तक पहुंचेगा। 

5. हमेशा ठंडे पानी से धोएं बाल

कई बार लोग गलती कर देते हैं क‍ि बालों को धोते समय गरम पानी का इस्‍तेमाल करने लगते हैं। ये हैब‍िट ठंड में ज्‍यादा देखने को म‍िलती है। इसल‍िए कोशिश करें कि हेयर वॉश के लिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। बालों में शैंपू और कंडीशनर लगाने के बाद उन्हें ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में च‍िपच‍िपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश

बालों की देखभाल में छोटी-छोटी बातें काफी मायने रखती हैं। इसलिए अगली बार जब आप हेयर वॉश करें तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रखें। इससे आपके बाल ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik