आजकल की भागदाैड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, तनाव, खराब खानपान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर हमारी स्किन पर साफ दिखाई देता है। कई लोगों के चेहरे पर ड्राईनेस, मुंहासे, दाग-धब्बे और रंगत डाउन होने जैसी कई समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में लोग इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बाजार से महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारी स्किन को नुकसान पहुंचता है।
ऐसे में स्किन केयर एक्सपर्ट अर्पित गुप्ता ने बताया कि कुछ घरेलू इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके चेहरे को ग्लाेइंग बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के नाम-
एलोवेरा
एलोवेरा स्किन को नमी देता है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या बेजान है, तो एलोवेरा जेल आपके काम आ सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को साफ कर लें। अब एलोवेरा जेल को मॉइश्चराइजर की तरह लगा सकती हैं।
रोजहिप ऑयल
रोजहिप ऑयल आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से स्किन को पोषण मिलता है और चेहरे पर कुदरती चमक आती है।
टी ट्री ऑयल
अगर आप ऑयली स्किन और मुंहासों से परेशान हैं तो टी ट्री ऑयल आपकी इस समस्या काे दूर कर सकता है। बस ध्यान रखें कि इसे सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इसे पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Moisturizer: ₹10 में घर पर बनाएं सबसे सस्ता मॉइश्चराइजर, स्किन ड्राईनेस से मिल सकता है छुटकारा
लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल सिर्फ अपनी खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद हाेता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो इससे मुंहासों और एंटी एजिंग के लक्षणों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही ये चेहरे की रंगत भी सुधारता है।
विटामिन ई ऑयल
विटामिन ई स्किन को पोषण देने का काम करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो स्किन हाइड्रेटेड रहती है। अगर आप चेहरे की ड्राईनेस और उम्र बढ़ने के लक्षणों से परेशान हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल स्किन के लिए काफी हल्का होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन मॉइश्चराइज्ड रहती है। साथ ही ड्राईनेस से भी छुटकारा मिलता है।
हल्दी का अर्क
हल्दी का इस्तेमाल भारतीय घरों में लंबे समय से स्किन केयर में किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करने से आपको गोल्डन निखार मिल सकता है। ऐसे में आप इसका फेसपैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: बिना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्खे से दूर होगा हाथों का कालापन
ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट
प्रदूषण का असर हमारी स्किन पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं तो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल को कई लोग लिक्विड गोल्ड भी कहते हैं। इसके इस्तेमाल से हमारी स्किन सॉफ्ट बनती है और पोषण भी मिलता है। ड्राई स्किन वालों के लिए तो ये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
रोज एसेंशियल ऑयल
गुलाब की खुशबू और स्किन को ताजगी देने वाले गुणों की वजह से रोज एसेंशियल ऑयल आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपका चेहरा फ्रेश नजर आएगा और नेचुरली चमक भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Dry Skin Remedy: एसी की ठंडी हवा से ड्राई हो रही है आपकी स्किन? रूखेपन से बचाएगा यह सीक्रेट तरीका
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए किसी भी नए इंग्रीडिएंट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्किन पर जलन, खुजली या किसी तरह की परेशानी लगे तो इस्तेमाल न करें।
तो अगर आप भी चेहरे को नेचुरली ग्लाेइंग बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
