गर्मी शुरू होते ही हर कोई एसी चलाने लगता है। गर्मी से छुटकारा पाने का यही सबसे अच्‍छा तरीका है, लेक‍िन ये भले ही आपको आराम पहुंचाए, लेक‍िन इसकी ठंडी हवाएं आपकी स्‍क‍िन के ल‍िए सही नहीं होती हैं। दरअसल, एसी की ठंडी हवा चेहरे की नमी छीन लेती है। लंबे समय तक एसी में बैठे रहने से हमारी त्‍वचा खि‍ंची-ख‍िंची सी नजर आने लगती है। होंठ फटने लगते हैं और चेहरा बेजान नजर आने लगता है।

ऐसे में लोग इससे बचने के ल‍िए बार-बार मॉइश्चराइजर लगाते हैं। हालांक‍ि, सि‍र्फ ऊपरी ह‍िस्‍से को नमी देना काफी नहीं होता है। स्‍क‍िन को अंदर से भी हाइड्रेटेड रखना भी उतना ही जरूरी होता है। ऐसे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने एक ऐसा तरीका बताया है जिससे आपकी स्‍क‍िन हाइड्रेट रहेगी और चेहरे का नूर भी कम नहीं होगा। आइए जानते हैं-

अपनाएं ये सीक्रेट तरीका?

अगर आप AC में लंबे समय तक रहती हैं, तो अपने पास एक छोटी स्प्रे बॉटल रख लें जिसमें गुलाब जल और नॉर्मल पानी बराबर मात्रा में मिला हो। जब भी आपको चेहरे पर ड्राईनेस फील हो, इसे चेहरे पर थोड़ा सा स्‍प्रे कर लें। इससे आपकी स्‍क‍िन पर फ्रेशनेस बनी रहेगी। इसके बाद जरूरत लगे तो थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं।

AC में स्किन क्यों हो जाती है ड्राई?

दरअसल, AC कमरे की हवा से नमी को कम कर देता है। जब आसपास की हवा में नमी कम होती है, तो हमारी स्‍क‍िन भी ड्राई होने लगती है। ऐसे में लोगों को लगता है क‍ि सि‍र्फ पानी पीने से ही द‍िक्‍कत दूर हो जाएगी, लेक‍िन इसके साथ-साथ आपको हाइड्रेटिंग स्किनकेयर रूटीन अपनाना भी जरूरी है।

चेहरे पर लगाएं मॉइश्चराइजर

अगर आप पूरे दिन AC में रहती हैं, तो चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्‍वचा की ऊपरी लेयर में नमी बनी रहती है। बस ध्‍यान रहे क‍ि स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइश्चराइजर लगाएं।

होंठों को भी रखें हाइड्रेटेड

AC से स‍िर्फ स्‍क‍िन ही नहीं, हमारे होंठ भी ड्राई होने लगते हैं। इसलिए दिन में कई बार लिप बाम लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे होंठ सूखेंगे नहीं और फटने से भी बच सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • बहुत गर्म पानी से चेहरे को न धोएं।
  • सोने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

तो अगर आपकी स्‍क‍िन भी एसी में लगातार रहने से ड्राई हो जाती है तो आप ऊपर बताए गए तरीके को आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik