उम्र के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां और नाजुक लाइंस दिखने लगती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं इससे राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कोलेजन का इस्तेमाल करती हैं। आजकल बाजार में कई तरह के कोलेजन पाउडर और सप्लीमेंट्स मिलने लगे हैं, लेकिन क्या कोलेजन पाउडर पीने से स्किन फिर से यंग दिखती है? अगर आपको भी इस बात का कंफूजन है, तो चलिए जानते हैं इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट की क्या राय है?
क्या कोलेजन पाउडर वाकई त्वचा के लिए फायदेमंद है?
जयपुर के रहने वाले डर्मेटोलॉजिस्ट साहिल के अनुसार कोलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो स्किन, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबत बनाता है। कोलेजन को शरीर का 'ग्लू' भी कहा जाता है, जो त्वचा को टाइट, फर्म और जवान बनाए रखने में मदद करता है। 25 साल की उम्र के बाद हमारे शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो त्वचा को जवां रखता है। कोलेजन सप्लीमेंट खासकर हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन पेट में जाकर छोटे-छोटे टुकड़ों यानी अमीनो एसिड में टूट जाता है। इसके बाद यह हमारी स्किन को अंदर से नमी देता है और ढीलापन दूर करने में भी मदद करता है।
क्या कोलेजन पाउडर पीने से वाकई झुर्रियां कम होती हैं?
अमेरिका के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक रिव्यु के अनुसार, जब हम कोलेजन पाउडर या सप्लीमेंट्स लेते हैं, तो पाचन तंत्र इसे तोड़कर अमीनो एसिड में बदल देता है। हालांकि, हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन लेने से त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार होता है, जिससे नमी बनी रहती है और आंखों के पास की झुर्रियां भी कम होने लगती है। ध्यान रहे, यह रातों-रात असर नहीं दिखाता, इसे लगातार इस्तेमाल करने से ही फर्क दिखता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट की राय और जरूरी बातें
डर्मेटोलॉजिस्ट साहिल ने आगे बताया कि केवल कोलेजन पाउडर ही स्किन को परफेक्ट नहीं बनाता, बल्कि कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है।
- अगर आपकी डाइट में प्रोटीन, विटामिन सी या एंटी ऑक्सीडेंट्स की कमी है, तो संतरे, नींबू, आंवला और हरी सब्जियां नेचुरल कोलेजन का काम करती हैं।
- धूप से आने वाली किरणें स्किन के कोलेजन को तेजी से तोड़ती हैं। ऐसे में सनस्क्रीन लगाना कोलेजन पाउडर पीने के सामान है।
- ध्यान रहे, बाजार में मिलने वाले हर कोलेजन पाउडर की क्वालिटी एक जैसी नहीं होती। ऐसे में सही जानकारी इखट्टा करने के बाद ही इसे खरीदें।
कोलेजन के फायदे
कोलेजन का लगातार इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
- यह स्किन की नमी और लाइंस में सुधार लाता है साथ ही झुर्रियों को कम करता है।
- यह सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बाल और नाखूनों के लिए भी असरदार माना जाता है।
- ध्यान रहे, जरूरत से ज्यादा पीने से पेट खराब या एलर्जी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Homemade Vitamin C Serum: नाइट स्किन केयर के लिए घर पर तैयार करें विटामिन सी सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
निष्कर्ष: अगर आप भी अपने चेहरे से झुर्रियां कम करने के लिए कोलेजन पीती हैं, तो कोलेजन पाउडर एक अच्छा सप्लीमेंट हो सकता है। यह आपकी स्किन को अंदर से पोषण देता है, लेकिन रातों रात असर नहीं करता है। ऐसे में किसी भी कोलेजन को लेने से पहले स्किन की जरूरत को समझें और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
Image credits: Freepik
