टमाटर सिर्फ आपकी खाने का स्‍वाद ही नही बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्‍व त्‍वचा की देखभाल भी करते हैं। टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्‍वचा को हेल्‍दी और ग्‍लोइंग बना सकते हैं।

अगर आप भी त्‍वचा को नेचुरल तरीके से ग्‍लोइंग बनाना चाहती हैं, तो टमाटर से बने ये आसान DIY फेस पैक टाई कर सकती हैं। टमाटर फेस पैक में मौजूद एलोवेरा, बादाम, पपीता, चंदन और हल्दी जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स त्वचा को निखारने और सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं। आइए टमाटर से बने कुछ आसान और असरदार फेस पैक्स के बारे में जानते हैं। यह जानकारी डॉ. पूजा चोपड़ा, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, आकाश हेल्थ केयर, द्वारका, नई दिल्ली और ब्यूटी कंसल्टेंट अर्पिता शर्मा पारे, मुंबई ने शेयर की है।

टमाटर- एलोवेरा फेस पैक

सामग्री

  • टमाटर का रस- 1 टेबलस्पून
  • फ्रेश एलोवेरा जेल- आधा टीस्पून

विधि

  • एक बाउल में दोनों चीजें अच्‍छी तरह मिलाकर पेस्‍ट तैयार करें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
  • हफ्ते में एक बार यह पैक लगाएं।
  • कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

टमाटर-बादाम फेस पैक

सामग्री

  • बादाम का पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • टमाटर का रस- 2 टेबलस्पून

विधि

  • बाउल में दोनों चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • दमकती त्वचा के लिए हफ्ते में एक बार यह पैक लगाएं।

टमाटर-पपीता फेस पैक

सामग्री

  • टमाटर का पल्प- 2 टेबलस्पून
  • पपीते का पल्‍प- 2 टेबलस्पून

विधि

  • बाउल में दोनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
  • अच्छे रिजल्‍ट के लिए हफ्ते में दो बार यह पैक लगाएं।
  • इसे लगाने से त्वचा दमक उठेगी।

टमाटर-चंदन-हल्दी फेस पैक

सामग्री

  • टमाटर- आधा मैश किया हुआ
  • चंदन पाउडर- 2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर- चुटकीभर

विधि

  • बाउल में सारी चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें।
  • हेल्‍दी-सुंदर त्वचा के लिए हफ्ते में दो बार यह पैक इस्तेमाल करें।

आप भी टमाटर के इन फेस पैक से त्‍वचा को खूबसूरत बना सकती हैं। हालांकि, इन पैक को इस्‍तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्‍ट जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक: वंदना अग्रवाल

Image Credit: magnific.com