चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने से ग्लो बढ़ता है, लेकिन कई बार इसका असर भी कम नजर आता है। खासकर ऑयली स्किन पर हर एक चीज नहीं जाती है, जिसकी वजह से मौसम बदलने की वजह से स्किन पर ऑयल सबसे ज्यादा आ जाता है। इसके लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट आते हैं, लेकिन इसका असर भी चेहरे पर नजर नहीं आता है। ऐसे में आप ब्यूटीशियन रजनी निगम के बताए गए तरीके से फेस मास्क को बनाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। आइए बताते हैं इसे बनाने का तरीका।
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- दही- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच फ्रेश
फेस मास्क बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आपको कटोरी में दही को डालना है।
- इसमें आपको शहद और एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- फिर इसका मास्क रेडी करना है।
- इसे थोड़ी देर के लिए रखना है। इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करना है।
फेस मास्क को चेहरे पर लगाने का तरीका
- इसे लगाने के लिए आपको सबसे पहले चेहरे को साफ करना है।
- फिर इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- इसे 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है।
- साथ ही चेहरे को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है।
यह भी पढ़ें- Dry Skin Special Face Mask: ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर आ गया है खिंचाव? आजमाएं घर बना एक्सपर्ट का बताया फेस मास्क
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पहली बार किसी चीज का इस्तेमाल चेहरे पर कर रही हैं, तो इसकी एक्सपर्ट से जांच जरूर कर लें।
- चेहरे पर दही को लगाने से पहले आप इसकी स्किन पर जाच जरूर कर लें।
- दही का इस्तेमाल आप सबसे पहले आप रोजाना चेहरे पर भी कर सकती हैं।
- फेस मास्क को लगाने से पहले आप पैच टेस्ट करें।
यह भी पढ़ें- Face Mask At Home: टैनिंग और डस्ट से बचाने में मदद करेगा ये खास होममेड फेस मास्क, जानें बनाने का सही तरीका
इस तरह के आप घर पर बने फेस मास्क को लगा सकती हैं। इस तरह के फेस मास्क को आप तुरंत बनाएं। इसके बाद आप चेहरे पर इस्तेमाल करें। इसे लगाने के बाद आप किसी और चीज को न लगाएं, ताकि स्किन प्रॉब्लम न हो। इससे चेहरे पर ग्लो नजर आता है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
